मारुति सुजुकी को 5,786 करोड़ का टैक्स नोटिस मिला
News Synopsis
देश की सबसे बड़ी कार निर्माता कंपनियों में शामिल Maruti Suzuki India Limited को इनकम टैक्स विभाग से बड़ा नोटिस मिला है, कंपनी को वित्त वर्ष 2022-23 के लिए ₹5,786 करोड़ का ड्राफ्ट असेसमेंट ऑर्डर जारी किया गया है, कंपनी ने BSE को इसकी जानकारी दी है, आइये जानते हैं, कि कंपनी के शेयर पर इसका क्या असर पड़ा है, और कंपनी इसके खिलाफ क्या कदम उठाएगी।
कंपनी पर क्या है, आरोप?
Maruti Suzuki के मुताबिक आयकर विभाग ने कंपनी की घोषित आय (Income Tax Return) में कुछ एडिशन और डिसअलाउंस प्रस्तावित किए हैं, जिनकी कुल राशि ₹57,864 मिलियन (करीब ₹5,786 करोड़) है।
कंपनी ने दिया स्पष्टीकरण
कंपनी ने कहा कि वह इस आदेश के खिलाफ डिस्प्यूट रेजोल्यूशन पैनल (DRP) के सामने अपनी आपत्ति दर्ज कराएगी, कंपनी ने साफ किया है, कि इस नोटिस का उसके वित्तीय, परिचालन या अन्य गतिविधियों पर कोई असर नहीं पड़ेगा, यानी फिलहाल यह सिर्फ एक ड्राफ्ट ऑर्डर है, और अंतिम फैसला अभी बाकी है।
शेयर पर असर
इस बीच Maruti Suzuki के शेयर में मजबूती देखने को मिली, कंपनी का शेयर दोपहर 2:47 बजे करीब 1.95% बढ़कर 13002 रुपये के स्तर पर कारोबार करता नजर आया।
मजबूत फंडामेंटल्स बरकरार
कंपनी के हालिया वित्तीय प्रदर्शन भी मजबूत रहे हैं:
• Q3 में कुल टैक्स खर्च – ₹10,360 मिलियन
• कुल राजस्व – ₹667,769 मिलियन
• शुद्ध मुनाफा – ₹37,940 मिलियन
बिक्री में भी ग्रोथ
FY26 के पहले 9 महीनों में Maruti Suzuki ने 14.35 लाख से ज्यादा वाहन बेचे जो सालाना आधार पर 3.9% की बढ़ोतरी है।
• छोटी कार – 76,044 यूनिट
• कॉम्पैक्ट कार – 5,97,189 यूनिट
• मिड-साइज – 1,980 यूनिट
• यूटिलिटी व्हीकल – 5,41,266 यूनिट
आगे का आउटलुक
कंपनी के सीनियर ऑफिसर राहुल भारती ने बताया कि चौथी तिमाही (Q4) का प्रदर्शन अच्छा रहने की उम्मीद है, हालांकि उद्योग की ग्रोथ को लेकर कंपनी अगले कुछ महीनों में स्थिति का आकलन करेगी, फिलहाल कंपनी ने इंडस्ट्री के लिए करीब 7% की स्थिर ग्रोथ का अनुमान जताया है।
मारुति सुजुकी इंडिया Q3 2025-26 के नतीजे
अपने Q3 2025-26 के नतीजों में मारुति सुजुकी इंडिया ने GST 2.0 सुधार का स्वागत करते हुए कहा कि इससे भारतीय कार बाज़ार में तेज़ी से सुधार हुआ है। सितंबर-दिसंबर FY26 तिमाही में कार निर्माता ने 564,669 यूनिट्स की घरेलू बिक्री दर्ज की, जबकि पिछले साल की Q3 में यह 466,993 यूनिट्स थी, यानी 97,676 यूनिट्स की बढ़ोतरी।
मारुति सुजुकी इंडिया ने कुल 667,769 यूनिट्स की रिकॉर्ड बिक्री दर्ज की, जिसमें 103,100 यूनिट्स का निर्यात भी शामिल है, जबकि पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनी ने 566,213 यूनिट्स बेची थीं।
कंपनी ने मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में अपनी अब तक की सबसे ज़्यादा तिमाही शुद्ध बिक्री (Net Sales) ₹475,344 मिलियन दर्ज की, जो एक साल पहले इसी अवधि में ₹368,020 मिलियन थी।
सितंबर-दिसंबर तिमाही में शुद्ध लाभ (Net Profit) ₹37,940 मिलियन रहा, जबकि Q3FY2024-25 में यह ₹36,593 मिलियन था। कंपनी ने बताया कि नए श्रम कानूनों (New Labour Codes) के कारण ₹5,939 मिलियन के एकमुश्त प्रावधान से शुद्ध लाभ प्रभावित हुआ।
अप्रैल-दिसंबर FY 2025-26 की अवधि में मारुति सुजुकी इंडिया ने अपनी अब तक की सबसे ज़्यादा नौ-मासिक बिक्री मात्रा (Sales Volume), शुद्ध बिक्री और शुद्ध लाभ दर्ज किया। इस दिग्गज कार निर्माता ने 9 महीने की इस अवधि के दौरान कुल 1,746,504 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की, जबकि 9MFY2024-25 में यह आंकड़ा 1,629,631 यूनिट्स था।


