News In Brief Auto
News In Brief Auto

Maruti Suzuki Fronx ने 2 लाख सेल का आंकड़ा हासिल किया

Share Us

519
Maruti Suzuki Fronx ने 2 लाख सेल का आंकड़ा हासिल किया
12 Oct 2024
5 min read

News Synopsis

मारुति सुजुकी Maruti Suzuki ने घोषणा की है, कि उसने मात्र 17.3 महीनों में फ्रॉन्क्स एसयूवी की 2 लाख सेल का आंकड़ा छूकर दूसरा महत्वपूर्ण कदम हासिल किया है। कंपनी ने कहा कि पिछले साल अप्रैल में लॉन्च की गई इस एसयूवी ने इस साल जनवरी में 10 महीनों में 1 लाख साल का रिकॉर्ड बनाया था।

Maruti Suzuki Fronx: Pricing

फ्रोंक्स एसयूवी 11,47,500 रुपए (एक्स-शोरूम) में उपलब्ध है।

Maruti Suzuki Fronx: Interior

स्पेसियस और वेल-इक्विप्ट इंटीरियर 22.86 सेमी (9”) एचडी स्मार्ट प्ले प्रो + इंफोटेनमेंट सिस्टम, वायरलेस एप्पल कारप्ले और एंड्रॉइड ऑटो कनेक्टिविटी, हेड-अप डिस्प्ले, 360-डिग्री व्यू कैमरा, वायरलेस चार्जिंग और सुजुकी कनेक्ट जैसी एडवांस्ड टेक्नोलॉजीज से लैस है, जो मॉर्डन टेक-savvy ड्राइवरों के लिए सुविधा बढ़ाने के लिए डिज़ाइन किए गए हैं।

Maruti Suzuki Fronx: Exterior

फ्रोंक्स में स्पोर्टी, एयरोडायनामिक डिजाइन है, जिसमें नेक्सवेव ग्रिल और नेक्सट्रे क्रिस्टल ब्लॉक एलईडी डेटाइम रनिंग लाइट्स शामिल हैं, साथ ही इसमें जियोमेट्रिक प्रिसिजन कट एलॉय व्हील्स, 195/60 आर16 आकार के रेडिकल ट्यूबलेस टायर, एलईडी डीआरएल, हेडलैंप और टेललाइट्स और शार्क फिन एंटीना भी है।

Maruti Suzuki Fronx: Powertrain

इस SUV में दो इंजन हैं, एक 1.0L टर्बो बूस्टरजेट इंजन है, जो कार को 0 से 60 की रफ़्तार सिर्फ़ 5.3 सेकंड में देता है, और दूसरा एडवांस्ड 1.2L K-सीरीज़ डुअल जेट, डुअल VVT इंजन है। इसमें पैडल शिफ्टर्स, स्मार्ट हाइब्रिड टेक्नोलॉजी और ऑटो गियर शिफ्ट के साथ 6 स्पीड ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन है।

Maruti Suzuki Fronx: Colours

इस SUV के लिए 10 रंग उपलब्ध हैं, जिनमें से तीन डुअल टोन हैं। सिंगल कलर हैं, नेक्सा ब्लू (सेलेस्टियल), आर्कटिक व्हाइट, स्प्लेंडिड सिल्वर, ग्रैंडियर ग्रे, अर्थेन ब्राउन, ऑपुलेंट रेड, ब्लूइश ब्लैक और डुअल टोन हैं, अर्थेन ब्राउन और ब्लूइश ब्लैक रूफ, स्प्लेंडिड सिल्वर विद ब्लूइश ब्लैक रूफ और ऑपुलेंट रेड प्लस ब्लैक।

मारुति सुजुकी के सीनियर एग्जीक्यूटिव ऑफिसर पार्थो बनर्जी ने कहा "फ्रॉन्क्स की रिमार्केबल सक्सेस मारुति सुजुकी की कस्टमर्स की बदलती अपेक्षाओं की समझ और उनसे बेहतर प्रोडक्ट्स देने के हमारे प्रयासों को दर्शाती है। FY25 में उल्लेखनीय 16% सालाना वृद्धि के साथ इस कॉम्पैक्ट एसयूवी ने पहली बार खरीदारों का ध्यान आकर्षित किया है, जबकि इस सेगमेंट में अपग्रेड करने वालों के लिए यह पसंदीदा ऑप्शन बन गया है। फ्रॉन्क्स ने आज के समझदार एसयूवी खरीदारों के साथ एक मजबूत तालमेल बनाया है, जो एक रोमांचक टर्बो एक्सपीरियंस, टेक से भरपूर केबिन के साथ भविष्य के डिजाइन और कई पावरट्रेन ऑप्शन की तलाश में हैं।

पैडल शिफ्टर्स के साथ टर्बोचार्ज्ड इंजन का ऑप्शन उन लोगों को आकर्षित करता है, जो अधिक स्पिरीटेड और डायनामिक ड्राइविंग एक्सपीरियंस की तलाश में हैं। हम इस सफलता को आगे बढ़ाने के लिए आश्वस्त हैं, क्योंकि हम अपने कस्टमर्स को इनोवेट और एक्सेप्शनल वैल्यू प्रदान करना जारी रखते हैं।

Fronx, "थ्रिल हैज़ ए न्यू शेप" थीम का प्रतिनिधित्व करता है, इसके मेजर कस्टमर्स टियर 1 और टियर 2 शहरों से हैं, जिनमें एनसीआर, दिल्ली, मुंबई, कोच्चि और बेंगलुरु टॉप फाइव मार्केट्स हैं।