यूपी में आम की 80 फीसदी पैदावार प्रभावित

News Synopsis
मौजूदा वक्त में देश में महंगाई Inflation ने आम आदमी Common Man की कमर तोड़ रखी है। खाने-पीने की चीजों के साथ-साथ ईधन की कीमतों Fuel Prices में आग लगी हुई है। महंगाई ने लोगों के घरों का बजट बिगाड़ कर रख दिया है। अब एक और बुरी खबर आ रही है। खबर ये है कि फलों का राजा कहे जाने वाले आम Mango की फसल करीब 80 फीसदी तक बर्बाद हो गई है। समय से पहले गर्मी Summer और लू heatwave चलने से आम की फसल बुरी तरह प्रभावित हुई है।
देश में आम के सबसे बड़े उत्पादक राज्य उत्तर प्रदेश Uttar Pradesh में 80 फीसदी पैदावार प्रभावित हुई है। सप्लाई में कमी के कारण आम की कीमत Mango Price में भारी उछाल देखने को मिल रहा है। कम उत्पादन Low Production के कारण इस बार आम का निर्यात Mango Export भी प्रभावित होने की आशंका है।
देश में आम का सबसे अधिक उत्पादन उत्तर प्रदेश Mango Production in UP में होता है। लेकिन इस बार उत्पादन दो दशक में सबसे कम रहने की आशंका है। लू के कारण 80 फीसदी फसल खराब हो गई है। अधिकांश उत्तरी और दक्षिणी राज्यों north and Southern States में आम की कीमत 100 रुपए किलो के पार चली गई है। कम उत्पादन के कारण आम का निर्यात भी प्रभावित होने की संभावना है।