News In Brief Auto
News In Brief Auto

किआ ने फरवरी 2026 में 27,610 यूनिट्स बेचीं

Share Us

53
किआ ने फरवरी 2026 में 27,610 यूनिट्स बेचीं
03 Mar 2026
7 min read

News Synopsis

दक्षिण कोरियाई कार कंपनी Kia ने फरवरी 2026 में बिक्री का एक नया रिकॉर्ड बना दिया है, किआ ने पहली बार 27,610 गाड़ियां बेची हैं, इस बिक्री में Seltos और Sonet का बड़ा योगदान रहा।

किआ इंडिया ने फरवरी 2026 में देश में अब तक की अपनी सबसे ज्यादा फरवरी थोक बिक्री दर्ज की है, कंपनी ने इस महीने 27,610 यूनिट गाड़ियां डीलरों को भेजीं, यह फरवरी 2025 की 25,026 यूनिट के मुकाबले 10.3% ज्यादा है, साथ ही यह लगातार दूसरा महीना है, जब कंपनी ने 2 डिजिट में ग्रोथ हासिल की है।

यह मजबूत प्रदर्शन किया की SUV और MPV गाड़ियों की लगातार अच्छी मांग की वजह से रहा, नई सेल्टोस को उसके नए डिजाइन, बेहतर सेफ्टी फीचर्स और एडवांस टेक्नोलॉजी के कारण ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला, सोनेट कॉम्पैक्ट SUV सेगमेंट में ग्रोथ का बड़ा कारण बनी रही, क्योंकि इसमें ज्यादा फीचर्स और अच्छी कीमत का संतुलन है।

फैमिली कार की अच्छी मांग

फैमिली गाड़ियों के सेगमेंट में कैरेन्स क्लैविस ने अपनी मजबूत पकड़ बनाई, क्योंकि इसमें ज्यादा स्पेस, आराम और उपयोगिता मिलती है, वहीं क्लैविस EV को उन ग्राहकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिला जो आसान और सुलभ इलेक्ट्रिक गाड़ी चाहते हैं, प्रीमियम सेगमेंट में कार्निवल ने लग्जरी MPV बाजार में किया की मौजूदगी मजबूत रखी।

मॉडर्न डिजाइन और मजबूत सेफ्टी

कंपनी का कहना है, कि उसकी संतुलित प्रोडक्ट स्ट्रैटजी उसकी ग्रोथ का मुख्य कारण है, इसमें मॉडर्न डिजाइन, ADAS जैसी एडवांस सेफ्टी टेक्नोलॉजी, कनेक्टेड कार फीचर्स और प्रीमियम ओनरशिप अनुभव शामिल है, कंपनी का मानना है, कि उसका मास-प्रीमियम फोकस ग्राहकों की बदलती पसंद, खासकर इलेक्ट्रिक गाड़ियों की ओर बढ़ते रुझान के साथ मेल खाता है.

डिजाइन और टेक्नोलॉजी पर फोकस

किआ के सीनियर वाइस प्रेसिडेंट अतुल सूद Atul Sood ने कहा कि रिकॉर्ड फरवरी बिक्री बढ़ते ग्राहक भरोसे और बाजार के बदलते रुझानों के अनुसार तेजी से ढलने की क्षमता को दिखाती है, उन्होंने कहा कि कंपनी सिर्फ बाजार के ट्रेंड का पालन नहीं करना चाहती, बल्कि नए डिजाइन और टेक्नोलॉजी के जरिए उन्हें तय भी करना चाहती है।

देश में 849 टचपॉइंट

ऑपरेशन के स्तर पर कंपनी का बढ़ता नेटवर्क भी ग्रोथ में सहायक रहा है, किआ के देशभर के 382 शहरों में 849 टचपॉइंट हैं, जिनमें 122 सर्टिफाइड प्री-ओन्ड (पुरानी गाड़ियों) के आउटलेट शामिल हैं, कंपनी डिजिटल प्लेटफॉर्म और ग्राहक सेवाओं में भी लगातार निवेश कर रही है, ताकि ओनरशिप अनुभव और बेहतर बनाया जा सके।