Kia Seltos ने भारत में सेल का नया रिकॉर्ड बनाया
News Synopsis
किआ की पहली भारत में बनी कार सेल्टोस ने घरेलू बाजार में 6 लाख यूनिट की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है, अगस्त 2019 में लॉन्च होने से लेकर जनवरी 2026 के अंत तक इस मिड-साइज SUV की भारत में कुल 6,02,390 यूनिट (होलसेल) बिक्री हुई है, जबकि करीब 1.6 लाख यूनिट का एक्सपोर्ट किया गया है, मजेदार बात ये है, कि भारत में बिक्री और एक्सपोर्ट को मिलाकर इस किआ की पहली मेड-इन-इंडिया कार को अब तक 7.5 लाख से ज्यादा लोग खरीद चुके हैं।
ज्यादा फीचर्स, ज्यादा जगह, ज्यादा आराम और ज्यादा लग्जरी के साथ आई 16 वैरिएंट वाली किआ सेल्टोस ने लॉन्च के तुरंत बाद मिड-साइज SUV सेगमेंट में हलचल मचा दी, इस कार ने एक कम जानी-पहचानी कोरियाई ब्रांड को भारत में घर-घर तक पहचान दिलाई, बिक्री के पहले ही महीने में सेल्टोस भारत की टॉप 5 UVs की लिस्ट में शामिल हो गई और कोरिया में बनी सेल्टोस से 127 यूनिट ज्यादा बिकी।
नई किआ सेल्टोस की कीमत
2 जनवरी 2026 को किआ ने नई ग्लोबल K3 प्लेटफॉर्म पर बनी दूसरी जनरेशन सेल्टोस लॉन्च की, जिसकी शुरुआती कीमत ₹10.99 लाख (एक्स-शोरूम) है, नई सेल्टोस पहले से ज्यादा लंबी, चौड़ी और केबिन स्पेस में बेहतर है, किआ को उम्मीद है, कि टेक्नोलॉजी और सेफ्टी फीचर्स से भरपूर यह नई सेल्टोस पहली जनरेशन की तरह फिर से सेगमेंट में बड़ा बदलाव लाएगी।
किआ की बिक्री को दी नई रफ्तार
नई सेल्टोस की वजह से किआ की बिक्री बढ़ने का सबूत यह है, कि मिड-साइज SUV ने 25 महीनों के बाद फिर से 10,000 से ज्यादा यूनिट (10,639 यूनिट) की मासिक बिक्री दर्ज की है, इससे पहले नवंबर 2023 में सेल्टोस की 11,684 यूनिट बिकी थीं, हालांकि दूसरी जनरेशन सेल्टोस के सामने कड़ी चुनौती है, क्योंकि इसे सेगमेंट लीडर हुंडई क्रेटा, हाल ही में लॉन्च हुई मारुति विक्टोरिस , टोयोटा हायराइडर, मारुति ग्रैंड विटारा, टाटा कर्व्व, फॉक्सवैगन टाइगुन, स्कोडा कुशाक और एमजी एस्टर से मुकाबला करना होगा।
किआ सेल्टोस का माइलेज
नई सेल्टोस में तीन इंजन विकल्प मिलते हैं, जिसमें 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, 1.5-लीटर टर्बो-डीजल और तीसरा 1.5-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन का ऑप्शन है, इन सभी इंजन के साथ मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का विकल्प दिया गया है, कंपनी के अनुसार डीजल ऑटोमैटिक की माइलेज 19.1 किमी/लीटर और पेट्रोल इंजन की माइलेज 17.9 किमी/लीटर तक है, किआ सेल्टोस के इंटीरियर में प्रीमियम लेदरेट सीटें, 10.25-इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, एम्बिएंट लाइटिंग, वेंटिलेटेड फ्रंट सीटें, पैनोरमिक सनरूफ, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल और हेड-अप डिस्प्ले जैसे फीचर्स मिलते हैं।
Kia ने जनवरी 2026 में 27,603 कारें बेचीं
Kia ने जनवरी 2026 में कुल 27,603 यूनिट्स की बिक्री के साथ जबरदस्त शुरुआत की है। जनवरी 2025 में बेची गई 25,025 यूनिट्स की तुलना में यह सालाना आधार पर 10.3% की बढ़ोतरी को दिखाता है। यह परफॉर्मेंस कंपनी की लगातार बढ़ोतरी, मुख्य सेगमेंट में मजबूत मांग और भारतीय ग्राहकों के बीच Kia के अलग और खास प्रोडक्ट्स की बढ़ती पसंद को दर्शाता है।


