जियो की 4जी सर्विस लद्दाख में पैंगोंग झील के पास पहुंची

News Synopsis
Reliance Jio रिलायंस जियो की 4जी सेवाओं 4G services की पहुंच अब लद्दाख क्षेत्र Ladakh region में पैंगोंग झील Pangong lake के नजदीक एक गांव तक हो गई है। देश की सबसे बड़ी मोबाइल सेवा प्रदाता Mobile service provider रिलायंस जियो ने लद्दाख क्षेत्र में पैंगोंग झील के पास के गांव तक अपनी 4जी सेवाओं की पहुंच बढ़ा दी है। यह एक ऐसा क्षेत्र है जो बीते वर्षों में भारत और चीन India and China के बीच टकराव का केंद्र रहा है। अधिकारियों ने कहा कि रिलायंस जियो ने लद्दाख में पैंगोंग झील के पास स्पंगमिक गांव Spangmik village में अपनी 4जी वॉयस और डेटा सेवाएं शुरू की हैं।
इस सिलसिले में अधिकारियों ने बताया है कि जियो पैंगोंग और उसके आसपास क्षेत्र में 4जी मोबाइल सुविधा प्रदान करने वाला पहला नेटवर्क First network है। साथ ही यह एक लोकप्रिय पर्यटन स्थल Popular tourist destination भी है। लद्दाख से लोकसभा सासंद Lok Sabha MP जामयांग सेरिंग नामग्याल Jamyang Tsering Namgyal ने स्पंगमिक गांव में जियो मोबाइल टावर का उद्घाटन Inauguration of mobile tower किया।
नामग्याल ने कहा कि क्षेत्र में मोबाइल नेटवर्क शुरू होने से स्थानीय लोगों की लंबे समय से चली आ रही मांग पूरी हो गई है। उन्होंने कहा, ‘‘इस कदम से क्षेत्र की अर्थव्यवस्था Economy को बढ़ावा मिलेगा। इसके साथ ही क्षेत्र में पर्यटकों और जवानों Tourists and jawans को निर्बाध संपर्क मिल सकेगा।’’