बाजार में आई उड़ने वाली होवरबाइक

Share Us

976
बाजार में आई उड़ने वाली होवरबाइक
27 Oct 2021
1 min read

News Synopsis

दुनिया में नए-नए तकनीकी आविष्कार हो रहे हैं। इसी बीच खबर जापान से है, यहां एक स्टार्टअप कंपनी ने उड़ने वाली होवरबाइक तैयार कर ली है। जापान की स्टार्टअप कंपनी ए.एल.आई टेक्नोलॉजीज ने 'XTurismo’  लिमिटेड एडिशन होवरबाइक को (77.7 मिलियन येन) यानी करीब 5.10 करोड़ रुपए में बेचने की शुरुआत कर दी है। जापान की इस स्टार्टअप कंपनी ने उड़ने वाली इस बाइक का डेमो करके भी दिखाया। कंपनी इस उड़ने वाली बाइक को लेकर दावा कर रही है कि यह बाइक 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 40 मिनट तक हवा में उड़ने की काबिलियत रखती है। फिलहाल इसे नए आविष्कार के रूप में देखा जा रहा है। कंपनी द्वारा इसे लेकर जानकारी दी गई है कि फिलहाल इस तरह की 200 होवरबाइक तैयार की जाएंगी।