iQOO Z6 Lite 5G होगा स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला फोन

Share Us

1070
iQOO Z6 Lite 5G होगा स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 प्रोसेसर के साथ आने वाला पहला फोन
08 Sep 2022
7 min read

News Synopsis

दिग्गज स्मार्टफोन ब्रांड iQOO के अपकमिंग बजट स्मार्टफोन iQOO Z6 Lite 5G को क्वालकॉम के सबसे लेटेस्ट प्रोसेसर Latest Processor स्नैपड्रैगन 4 जेन 1 Snapdragon 4 Gen 1 के साथ उतारा किया जाएगा। iQOO Z6 Lite 5G इस प्रोसेसर के साथ आने वाला दुनिया का पहला स्मार्टफोन बनने वाला है। कंपनी ने इसका आधिकारिक ऐलान Official Announcement करते हुए कहा कि इस फोन को भारत में 14 सितंबर को लॉन्च किया जाएगा और इस फोन को क्वालकॉम Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर से लैस किया जाएगा। iQOO Z6 Lite 5G को 15 हजार से कम कीमत में मार्केट के लिए उतारा जा सकता है। साथ ही फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले के साथ 5000mAh का सपोर्ट भी दिया जा सकता है।

फोन को 14 सितंबर से कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और अमेजन इंडिया Official Website and Amazon India से खरीदा जा सकता है। iQOO Z6 Lite 5G की घोषणा के साथ कंपनी ने इसकी स्पेसिफिकेशन की जानकारी भी रिवील की है। फोन में 6.58 इंच की वॉटरड्रॉप नॉच डिजाइन Waterdrop Notch Design वाली डिस्प्ले मिलेगी, जो सेगमेंट के सबसे फास्ट 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ आएगी।

iQOO Z6 Lite 5G के अन्य स्पेसिफिकेशन की बात करें तो इसमें 50 मेगापिक्सल का डुअल कैमरा सेटअप Dual Camera Setup मिलेगा, जो LED फ्लैश लाइट के साथ आएगा। फोन एंड्रॉयड 12 के साथ  Snapdragon 4 Gen 1 प्रोसेसर से लैस होगा। फोन को दो स्टोरेज वेरिएंट 4 जीबी रैम के साथ 64 जीबी स्टोरेज और 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी स्टोरेज में पेश किया जा सकता है। 

TWN Special