दुनिया के शेयर बाजारों में भारत का बेहतर प्रदर्शन, चीन के बाजार में गिरावट

Share Us

441
दुनिया के शेयर बाजारों में भारत का बेहतर प्रदर्शन, चीन के बाजार में गिरावट
29 Sep 2022
min read

News Synopsis

मौजूदा वक्त में दुनिया के देशों में महंगाई Inflation के चलते शेयर बाजार stock market में उथल पुथल मची हुई है। एसबीआई sbi की एक ताजा रिपोर्ट में जानकारी देते हुए बताया गया है कि भारतीय शेयर बाजार ने दुनिया के बाजारों में इस साल सबसे अच्छा प्रदर्शन किया है। इस साल सेंसेक्स और निफ्टी Sensex and Nifty में 3.5 फीसदी की गिरावट आई है। ब्रिटेन के शेयर बाजार uk stock market में 6.5 फीसदी, जापान के शेयर बाजार  japan stock market में 9.8 फीसदी और चीन के शेयर बाजार  china stock market में 16 फीसदी की गिरावट आई है। इसी दौरान अमेरिका का डाऊजोंस America dowjons और फ्रांस का बाजार 20-20 फीसदी गिरा है।

स्विटजरलैंड का शेयर बाजार 22.2 फीसदी, यूरो बाजार 22.8 फीसदी, हांगकांग 23.3 फीसदी गिरा है। जर्मनी का बाजार 23.7 फीसदी गिरा है, वहीं अमेरिका के एसएंडपी america s&p 500 में 23.8 फीसदी की गिरावट आई है। रूस के बाजार में सबसे अधिक 49.8 फीसदी की गिरावट देखी गई है। जबकि खुदरा निवेशक retail investors भारतीय बाजार को संभाल रखे हैं। इन्होंने कोरोना में बाजार में प्रवेश किया। तब से सेकेंडरी बाजार में 2.9 लाख करोड़ लगाए हैं। इसमें से 2.3 लाख करोड़ 2021 में और इस साल की पहली छमाही में आया है।

इस दौरान यूके का फॉरेक्स 11.7 फीसदी घटा है। दक्षिण कोरिया का फॉरेक्स south korea forex 5.50 फीसदी या 24 अरब डॉलर घटा है। जापान के विदेशी मुद्रा भंडार japan forex reserves में 6.5 फीसदी की कमी आई है। यह 1,259 अरब डॉलर से 1,177 अरब डॉलर रह गया है। जबकि चीन का विदेशी मुद्रा भंडार china foreign exchange reserves 4.9 फीसदी या 159 अरब डॉलर कम होकर 3,055 अरब डॉलर रह गया।