News In Brief Business and Economy
News In Brief Business and Economy

भारत ने श्रीलंका की मदद को भेजी 40 हजार टन डीजल की खेप

Share Us

543
भारत ने श्रीलंका की मदद को भेजी 40 हजार टन डीजल की खेप
02 Jun 2022
7 min read

News Synopsis

विदेशी मुद्रा की तंगी से जूझ रहे श्रीलंका Sri Lanka की मदद के लिए भारत सरकार Government of India ने हाथ बढ़ाया है। इसके तहत सरकार ने 40,000 मीट्रिक टन डीजल की खेप diesel consignment सोमवार रात श्रीलंका को भेज दी है। कोलंबो Colombo में भारतीय उच्चायोग Indian High Commission ने एक ट्वीट करके इस बात की पुष्टि की है।

आपको बता दें कि पिछले काफी समय से श्रीलंका जबर्दस्त आर्थिक संकट economic crisis के दौर से गुजर रहा है और उसके विदेशी मुद्रा भंडार forex reserves में तेजी से गिरावट के बाद आयात के लिए भुगतान करने को संघर्ष कर रहा है। विदेशी मुद्रा की कमी के संकट से गुजर रहे इस राष्ट्र को ईंधन आयात के लिए 500 मिलियन की भारतीय क्रेडिट लाइन से नया जीवन मिला है। इससे पहले भी भारत ने 23 मई को श्रीलंका को लगभग 40,000 मीट्रिक टन पेट्रोल पहुंचाया था। 

गौरतलब है कि श्रीलंका 1948 में स्वतंत्र होने के बाद से अपने अब तक के सबसे बुरे दौर का सामना कर रहा है। ऐसे में अगर उसको पड़ोसियों और विदेशी राष्ट्रों foreign nations से मदद न मिली तो हालात काबू से बाहर हो जाएंगे। श्रीलंका के प्रधानमंत्री Prime Minister of Sri Lanka रानिल विक्रमसिंघे Ranil Wickremesinghe ने बुरे दौर में भारत से मिली मदद के लिए अपनी ओर से आभार प्रकट किया।

ट्विटर पर उन्होंने लिखा इस कठिन अवधि के दौरान मैंने भारत द्वारा दिए गए समर्थन के लिए अपने देश की ओर से सराहना व्यक्त करता हूं। मैं दोनों देशों के बीच संबंधों को और मजबूत होने की आशा करता हूं। इससे पहले भारत ने श्रीलंका को 25 टन मेडिसिन का भी निर्यात किया था जिसकी कीमत करीब 260 मिलियन श्रीलंकन रूपया Sri Lankan rupee है।