News In Brief Auto
News In Brief Auto

Hyundai ने Creta का नया Summer Edition लॉन्च किया

Share Us

58
Hyundai ने Creta का नया Summer Edition लॉन्च किया
09 Apr 2026
7 min read

News Synopsis

हुंडई मोटर इंडिया ने क्रेटा के नए समर एडिशन वेरिएंट लॉन्च किए हैं, जिनमें कई ट्रिम्स में दमदार फीचर्स और सुविधाएं दी गई हैं, इस अपडेट के साथ हुंडई का टारगेट प्रीमियम फीचर्स को आसान बनाना और मिड-साइज़ एसयूवी सेगमेंट में क्रेटा की स्थिति को मजबूत करना है, क्रेटा अपने सेगमेंट में सबसे ज्यादा बिकने वाली एसयूवी बनी हुई है, जिसकी कुल बिक्री 14 लाख यूनिट्स से ज्यादा हो गई है, अकेले वित्त वर्ष 2026 में ही इसने 2 लाख से अधिक यूनिट्स की सेल दर्ज की और बढ़ते मुकाबले के बावजूद इसकी सेल मार्केट में अच्छी बनी हुई है।

समर एडिशन की कीमत

समर एडिशन की कीमत EX पेट्रोल मैनुअल वेरिएंट के लिए 12.05 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से शुरू होती है, और SX प्रीमियम डीजल मैनुअल वेरिएंट के लिए 17.88 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है, क्रेटा समर एडिशन में मौजूदा इंजन ऑप्शन बरकरार हैं, वेरिएंट के आधार पर मैनुअल और ऑटोमैटिक दोनों ट्रांसमिशन विकल्प उपलब्ध हैं।

सभी वेरिएंट में नए फीचर्स

समर एडिशन में वेरिएंट के आधार पर कई नए फीचर्स जोड़े गए हैं, EX वेरिएंट से शुरू करते हुए हुंडई ने स्मार्ट की और पुश-बटन स्टार्ट फीचर शामिल किए हैं, जिससे एंट्री-लेवल खरीदारों के लिए सुविधा बढ़ गई है, EX(O) वेरिएंट में ज्यादा अपडेट देखने को मिलते हैं, जिनमें क्वाड-बीम एलईडी हेडलाइट्स, एलईडी टेललाइट्स, एलईडी डीआरएल, आगे और पीछे के एलईडी इंडिकेटर, रियर विंडो सनशेड और डायनामिक गाइडलाइन के साथ रियर कैमरा शामिल हैं।

इसके बाद S(O) और S(O) नाइट वेरिएंट में डैशकैम भी शामिल किया गया है, जो कार में सेफ्टी सुविधाओं की बढ़ती मांग को पूरा करता है, ये डैशकैम ड्राइविंग रिकॉर्डिंग, आपातकालीन रिकॉर्डिंग और मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑन-डिमांड वीडियो एक्सेस जैसे कई मोड को सपोर्ट करता है।

टाप वेरिएंट में ज्यादा फीचर्स से लैस

टॉप-एंड वेरिएंट में और भी नए अपग्रेड मिलते हैं, SX समर एडिशन में नया 10.25 इंच का मल्टी-डिस्प्ले डिजिटल क्लस्टर और डैशकैम दिया गया है, SX प्रीमियम समर एडिशन में सराउंड व्यू मॉनिटर (SVM), ब्लाइंड स्पॉट व्यू मॉनिटर (BVM) और फ्रंट पार्किंग सेंसर जैसे फीचर्स शामिल हैं, जो इसे और भी बेहतर बनाते हैं।

बढ़ते मुकाबले में आगे रहना

हाल के महीनों में मिड-साइज़ एसयूवी सेगमेंट में कई नए मॉडल आए हैं, और कई अपडेट भी हुए हैं, इसके बावजूद क्रेटा इस सेगमेंट में अपनी मजबूत पकड़ बनाए हुए है, जिसका मुख्य कारण इसका दमदार ब्रांड, कई वेरिएंट्स की यूनिट और फीचर से भरपूर डिज़ाइन है, समर एडिशन के साथ भी कुछ ऐसा ही है, हुंडई ये सुनिश्चित कर रही है, कि तेजी से डेवलप हो रहे इस सेगमेंट में क्रेटा हमेशा आगे बनी रहे, ये अपडेट ऐसे समय में आए हैं, जब हुंडई नेक्सट जनरेशन की क्रेटा की तैयारी कर रही है, जिसके इस साल के अंत या अगले साल की शुरुआत में आने की उम्मीद है।

इंजन और ट्रांसमिशन

Creta Summer Edition में 1.5-लीटर MPi पेट्रोल और 1.5-लीटर डीजल इंजन ऑप्शन मिलते हैं, हालांकि इसमें टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन नहीं दिया गया है, ट्रांसमिशन के लिए MT, iVT और AT ऑप्शन्स उपलब्ध हैं, जो इंजन के अनुसार दिए जाते हैं।

वेरिएंट के अनुसार कीमत (एक्स-शोरूम)

EX Summer Edition (Petrol MT) – ₹12,05,900

EX Summer Edition (Diesel MT) – ₹13,61,900

EX(O) Summer Edition (Petrol MT)– ₹13,13,400

EX(O) Summer Edition (Petrol IVT) – ₹14,48,900

EX(O) Summer Edition (Diesel MT) – ₹14,69,400

EX(O) Summer Edition (Diesel AT) – ₹16,04,400

S(O) Summer Edition (Petrol MT) – ₹14,19,900

S(O) Summer Edition (Petrol IVT) – ₹15,64,900

S(O) Summer Edition (Diesel MT) – ₹15,80,900

S(O) Summer Edition (Diesel AT) – ₹17,25,900

S(O) Knight Summer Edition (Petrol MT) – ₹14,38,400

S(O) Knight Summer Edition (Diesel MT) – ₹15,99,400

SX Summer Edition (Petrol MT) – ₹15,03,600

SX Premium Summer Edition (Petrol MT) – ₹16,33,400

SX Premium Summer Edition (Petrol IVT) – ₹17,77,900

SX Premium Summer Edition (Diesel MT) – ₹17,88,900