अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास, उद्देश्य और थीम

Share Us

2046
 अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस का इतिहास, उद्देश्य और थीम
11 Oct 2021
3 min read

News Synopsis

लैंगिक समानता को लेकर लोग बड़ी-बड़ी बातें तो कर लेते हैं, लेकिन आज भी ऐसी कई जगह हैं जहां महिलाओं को पुरुषों के समान अवसर नहीं मिल पाता है। आज लड़कियों को कई चुनौतियों का सामना करना पड़ता है। परिवार, समाज और देश भर में लड़कियों के अधिकारों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए हर साल 11 अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जाता है ताकि लोग सभी लड़कियों को जागरूक कर सकें और बाल विवाह, भेद भाव और हिंसा जैसी कुरीतियों को रोक सकें। अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस को दुनिया भर में पहली बार 11 अक्टूबर, 2012 को मनाया गया था और उस साल की थीम थी, बाल विवाह को समाप्त करना। आज दुनिया भर में अंतरराष्ट्रीय बालिका दिवस मनाया जा रहा है और इस साल की थीम है- डिजिटल पीढ़ी, हमारी पीढ़ी।

हर लड़की को अपने अधिकारों के बारे में पता होना चाहिए ताकि वह दुनिया का सामना कर सके और किसी भी परेशानी का डटकर मुकाबला कर पाए।