News In Brief Auto
News In Brief Auto

हीरो मोटोकॉर्प ने Vida V1 Plus और Vida V1 Pro लॉन्च किया

Share Us

613
हीरो मोटोकॉर्प ने Vida V1 Plus और Vida V1 Pro लॉन्च किया
17 Aug 2024
5 min read

News Synopsis

अगर आप इलेक्ट्रिक स्कूटर खरीदने की सोच रहे हैं, तो हीरो मोटोकॉर्प Hero MotoCorp के Vida V1 Plus और Vida V1 Pro आपके लिए बेस्ट ऑप्शन हो सकते हैं। इन दोनों स्कूटर की खास बात यह है, कि इनकी रनिंग कॉस्ट काफी कम है। आइए इन स्कूटर की कीमत, ड्राइविंग रेंज और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Price and Range of Hero Vida V1 Plus

कीमत: हीरो विडा वी1 प्लस की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,02,700 है।

रेंज: इस स्कूटर में 3.44kWh की बैटरी है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 143 किलोमीटर की रेंज देती है। असल दुनिया में यह स्कूटर करीब 100 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।

रनिंग कॉस्ट: कंपनी का दावा है, कि इस स्कूटर की रनिंग कॉस्ट ₹0.18 प्रति किलोमीटर है, यानी 100 किलोमीटर के सफर पर सिर्फ ₹18 खर्च होंगे।

चार्जिंग समय: घर पर चार्ज करते समय बैटरी को पूरी तरह चार्ज होने में लगभग 5 घंटे और 55 मिनट लगते हैं।

Price and Range of Hero Vida V1 Pro

कीमत: विडा वी1 प्रो की एक्स-शोरूम कीमत ₹1,30,200 है।

रेंज: इस स्कूटर में 3.4kWh की बैटरी है, जो सिंगल चार्ज पर 165 किलोमीटर की रेंज देती है। असल दुनिया में यह स्कूटर करीब 110 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।

रनिंग कॉस्ट: कंपनी का कहना है, कि इस स्कूटर की रनिंग कॉस्ट भी ₹0.18 प्रति किलोमीटर है, यानी 110 किलोमीटर के सफर के लिए आपको ₹19.80 खर्च करने होंगे।

चार्जिंग समय: इस स्कूटर की बैटरी को घर पर चार्ज करने में 5 घंटे और 55 मिनट का समय लगता है।

Common Features

हीरो विडा वी1 प्लस और विडा वी1 प्रो दोनों में कई सिमिलर फीचर्स हैं:

राइडिंग मोड्स: दोनों स्कूटरों में तीन राइडिंग मोड्स हैं, इको, राइड और स्पोर्ट।

स्पीड: दोनों की अधिकतम स्पीड 80 किमी/घंटा है।

डिस्प्ले और लाइटिंग: दोनों स्कूटरों में 7-इंच का टीएफटी डिस्प्ले और एलईडी प्रोजेक्टर हेडलाइट्स मिलते हैं।

ब्रेकिंग सिस्टम: दोनों में सीबीएस के साथ फ्रंट डिस्क और रियर ड्रम ब्रेक हैं।

हीरो मोटोकॉर्प के विडा वी1 प्लस और विडा वी1 प्रो इलेक्ट्रिक स्कूटर कम रेंज और कम रनिंग कॉस्ट के साथ एक बेहतरीन ऑप्शन हैं। इनकी कीमत और फीचर्स दोनों ही स्कूटर को मार्केट में एक आकर्षक ऑप्शन बनाते हैं। अगर आप एक किफायती और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर की तलाश में हैं, तो आप हीरो विडा वी1 प्लस और विडा वी1 प्रो पर विचार कर सकते हैं।