गिरने से टूटी ग्रैमी अवॉर्ड ट्रॉफी, सिंगर का दिखा ऐसा रिएक्शन
News Synopsis
मशहूर ग्रैमी अवॉर्ड Grammy Award 2022 का 61वां समारोह पूरा हो चुका है। इस समारोह के दौरान जानी-मानी और फेमस Famous 19 साल की अमेरिकी सिंगर और गीतकार American Singer and Songwriter ओलिविया रॉड्रिगो Olivia Rodrigo ने तीन अवॉर्ड अपने नाम किए। लेकिन इस अवॉर्ड शो Awards Show के दौरान उनके साथ कुछ ऐसा घटित हुआ जो वह नहीं चाहती थीं। हाल ही में हुए ग्रैमी अवॉर्ड 2022 की तस्वीरें वायरल Photos Viral हो रही हैं, जहां ओलिविया रॉड्रिगो तीन अवॉर्ड थामे दिख रही हैं। मगर अलगे ही लम्हों में जो उनके साथ हुआ, वह सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। ओलिविया रॉड्रिगो अपने तीनों अवॉर्ड के साथ तस्वीरें क्लिक करवा रहीं थीं। मगर उनकी एक अवार्ड की ट्रॉफी Trophy गलती से गिर गई और गिरने से टूट गई। ट्रॉफी टूटने की इस घटना से सिंगर ओलिविया रॉड्रिगो के साथ वहां मौजूद सभी लोगों को मुहं खुला रह गया। जिस दौरान सिंगर के साथ यह घटना हुई उनका रिएक्शन Reaction तस्वीरों में कैद हो चुका था। जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं। जबकि, ओलिविया रॉड्रिगो की एक ट्रॉफी गिरकर टूट गई लेकिन उन्होंने इसे वापस संभाला। इस समारोह में सिंगर ओलिविया ने कहा कि उन्होंने इस अवॉर्ड को हासिल किया जो उनका सपना Dream था।


