News In Brief Education
News In Brief Education

सरकार ने PM इंटर्नशिप स्कीम में बड़े बदलाव किए

Share Us

44
सरकार ने PM इंटर्नशिप स्कीम में बड़े बदलाव किए
23 Mar 2026
8 min read

News Synopsis

पीएम इंटर्नशिप स्कीम के तीसरे राउंड के लिए (PM Internship Scheme 3.0 Online Apply) आज से रजिस्ट्रेशन शुरू हो चुकी है। इस स्कीम में अब 25 साल तक आयु वर्ग के युवा अब देश की टॉप कंपनियों में पेड इंटर्नशिप करने के लिए अप्लाई कर सकते हैं। तीसरे राउंंड में अधिकतम आयु सीमा 24 वर्ष की जगह 25 वर्ष करने के साथ सरकार ने मंथली स्टाइपेंड की रकम भी बढ़ा दी है। यानी अब स्कीम के तहत जिन उम्मीदवारों को टॉप कंपनियों में काम सीखने का मौका मिलेगा उन्हें हर महीने 5000 रुपये की जगह मिनिमम 9,000 रुपये की वित्तीय मदद स्टाइपेंड के रुप में मिलेगी।

पीएम इंटर्नशिप स्कीम (PMIS 3.0) के तहत देश के टॉप कंपनियों के साथ काम सीखने के इच्छुक 18 से लेकर 25 साल के युवा अब ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर अप्लाई कर सकते हैं। मिनिस्ट्री ऑफ कॉर्पोरेट अफेयर्स द्वारा एक्स पर किए एक पोस्ट के मुताबिक अगर आपकी आयु 18 से 25 साल है, आप कहीं फुल-टाइम एंप्लायमेंट में नहीं हैं, और रियर इंडस्ट्री एक्सपोजर की तलाश में हैं, तो यह आपके लिए यह अच्छा अवसर है।

25 साल तक के ऐसे युवा जो किसी संस्थान में फिलहाल फुल-टाइम नौकरी में नहीं हैं, और इंडस्ट्री में काम का असली अनुभव हासिल करना चाहते हैं, उनके लिए पीएम इंटर्नशिप स्कीम (Prime Minister Internship Scheme) के तहत पेड इंटर्नशिप उपलब्ध हैं।

कहां से करें अप्लाई

सरकार का मकसद युवाओं को पढ़ाई के साथ-साथ प्रैक्टिकल स्किल्स देना और उन्हें जॉब के लिए तैयार करना है। PMIS के जरिए उम्मीदवार देश की टॉप कंपनियों में इंटर्नशिप खोज सकते हैं, आवेदन कर सकते हैं, और चयन होने पर सीधे काम शुरू कर सकते हैं। इससे उन्हें न सिर्फ कमाई का मौका मिलेगा, बल्कि करियर की शुरुआत के लिए जरूरी अनुभव भी मिलेगा। इच्छुक उम्मीदवार ऑफिसियल वेबसाइट pminternship.mca.gov.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं, और इस मौके का फायदा उठा सकते हैं।

नई स्कीम की खासियत

> पीएम इंटर्नशिप स्कीम के तहत देश के टॉप कंपनियों में पेड इंटर्नशिप

> 5000 रुपये की बजाय अब मंथली 9000 रुपये की वित्तीय सहायता

> ज्वॉइनिंग पर 6000 रुपये की वन टाइम पेमेंट

> 6 या 9 महीने की सरंचित इंटर्नशिप अवधि

> इंटर्नशिप के अवसर साल भर उपलब्ध

> वर्किंग प्लेस का रियल टाइम एक्सपोजर

> विभिन्न सेक्टर्स में टॉप कंपनियों में पेड इंटर्नशिप

पीएम इंटर्नशिप स्कीम के पहले दो राउंड में युवाओं की भागीदारी उम्मीद से कम रही, यह स्कीम अक्टूबर 2024 में शुरू हुई तो सरकार को उम्मीद थी, कि बड़ी संख्या में युवा इसमें हिस्सा लेंगे लेकिन शुरुआती चरण में भागीदारी उम्मीद से कम रही, पहले पायलट फेज के आंकड़ों पर नजर डालें तो इस फेज में कंपनियों ने करीब 60,866 इंटर्नशिप ऑफर दिए। जिनमें से करीब 28,144 ऑफर स्वीकार किए गए लेकिन सिर्फ 8,760 के आसपास उम्मीदवारों ने विभिन्न सेक्टर की कंपनियों के इंटर्नशिप स्कीम को ज्वॉइन किया। इसके अलावा कई उम्मीदवारों ने बीच में ही इंटर्नशिप छोड़ दिया, तीसरे फेज में पीएम इंटर्नशिप स्कीम को अधिकतम आयु सीमा में रियायत और अवधि में फ्लेक्सिबिलिटी देने के साथ ट्रेनिंग के दौरान स्टाइपेंड के रूप में मिलने वाली वित्तीय रकम को 5000 रुपये से बढ़ाकर 9000 रुपये मंथली कर दी गई है। उम्मीद है, इस अहम बदलाव से उम्मीदवारों की भागीदारी बढ़ेगी।