23 साल का हुआ गूगल, डूडल के जरिए मना रहा जन्मदिन

Share Us

655
23 साल का हुआ गूगल, डूडल के जरिए मना रहा जन्मदिन
27 Sep 2021
2 min read

News Synopsis

इस दुनिया में शायद ही कोई होगा जिसने गूगल का नाम नहीं सुना होगा। हमें जब भी कुछ जानना होता है तो हम गूगल के पास जाते हैं। गूगल के पास एक ही समस्या के कई जवाब होते हैं। सबके सवाल का चुटकियों में जवाब देने वाला गूगल आज अपना 23 वां जन्मदिन मना रहा है। आपने अक्सर देखा होगा कि किसी विशेष दिन को गूगल, डूडल बनाकर मनाता है और अपने 23वें जन्मदिन को गूगल डूडल के जरिए मना रहा है। यह डूडल एक सुंदर एनिमेटेड फीचर है जिसमें केक के ऊपर 23 लिखा है और साथ ही साथ गूगल के L की जगह एक मोमबत्ती है। गूगल का जन्मदिन पहले 7 और 8 सितंबर को मनाया जाता था लेकिन 27 सितंबर को कंपनी द्वारा सर्च इंजन पर रिकॉर्ड नंबर पेज सर्च किया गया था और तब से गूगल का जन्मदिन 27 सितंबर को मनाया जाने लगा। आज गूगल दुनिया का सबसे बड़ा और बेहतरीन सर्च इंजन है और आप यहां सौ से अधिक भाषा में सर्च कर सकते हैं।

साल 2002 की बात है, अमेरिकन डायलेक्ट सोसायटी ने गुगल शब्द को सबसे यूजफुल वर्ड के तौर पर चुना था। इसके ठीक चार वर्ष बाद गूगल शब्द को ऑक्सफोर्ड डिक्शनरी में भी जोड़ा गया था।