Google ने YouTube Music में नया AI प्लेलिस्ट फीचर लॉन्च किया

Share Us

53
Google ने YouTube Music में नया AI प्लेलिस्ट फीचर लॉन्च किया
12 Feb 2026
7 min read

News Synopsis

YouTube ने अपने म्यूज़िक प्लेटफॉर्म को ज्यादा स्मार्ट और यूज़र फ्रेंडली बनाने के लिए एक नया और खास फीचर लॉन्च किया है, कंपनी ने प्रीमियम यूज़र्स के लिए एआई बेस्ड प्लेलिस्ट जनरेटर फीचर लॉन्च किया है, इससे लोग अपनी पसंद के गानों की प्लेलिस्ट कुछ ही सेकंड में तैयार कर सकेंगे, इस नए फीचर की मदद से यूज़र को अलग-अलग गानों को ढूंढने में ज्यादा टाइम नहीं लगेगा।

YouTube ने इस फीचर को फिलहाल एंड्रॉयड और आईओएस डिवाइस पर यूट्यूब प्रीमियम और यूट्यूब म्यूज़िक प्रीमियम सब्सक्राइबर्स के लिए शुरू किया है, इस फीचर की खास बात यह है, कि यूजर को सिर्फ यह बताना होगा कि वह किस तरह का म्यूजिक सुनना चाहता है, यह बताने के लिए यूज़र टेक्स्ट या वॉइस का भी इस्तेमाल कर सकते हैं, जैसे अगर कोई यूज़र 90 के दशक के हिट गाने सुनना चाहता है, या पार्टी के लिए हल्का म्यूज़िक ढूंढ रहा है, तो वह अपनी पसंद लिखकर या बोलकर प्लेलिस्ट तैयार कर सकता है।

कैसे बनाएं एआई प्लेलिस्ट?

> इस फीचर का इस्तेमाल करने के लिए यूजर को यूट्यूब म्यूजिक ऐप के लाइब्रेरी टैब में जाना होगा।

> वहां New बटन पर टैप करने के बाद AI Playlist का विकल्प मिलेगा।

> इसके बाद यूजर अपनी पसंद का म्यूजिक बताकर तुरंत प्लेलिस्ट बना सकता है।

हालांकि अभी कंपनी ने यह साफ नहीं किया है, कि यूजर इस प्लेलिस्ट को कितना कस्टमाइज कर पाएगा या इसमें बदलाव करने के कितने विकल्प होंगे, म्यूजिक स्ट्रीमिंग इंडस्ट्री में इन दिनों एआई टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, स्पॉटिफाई ने हाल ही में ऐसा ही फीचर लॉन्च किया था, जिसमें यूजर अपनी पसंद के हिसाब से प्लेलिस्ट तैयार कर सकते हैं, इसके अलावा अमेजन म्यूजिक समेत कई अन्य प्लेटफॉर्म भी एआई बेस्ड म्यूजिक सुझाव देने वाले फीचर पर काम कर रहे हैं।

YouTube Music पहले भी एआई से जुड़े कुछ फीचर्स की टेस्टिंग कर चुका है, कंपनी ने Ask Music और एआई रेडियो जैसे प्रयोग किए थे, लेकिन नया एआई प्लेलिस्ट फीचर सीधे प्लेलिस्ट बनाने की प्रक्रिया को आसान बनाता है, इससे यूजर्स को ज्यादा बेहतर और पर्सनल म्यूजिक एक्सपीरियंस मिलने की उम्मीद है, यह अपडेट यूट्यूब की उस रणनीति का हिस्सा भी माना जा रहा है, जिसमें कंपनी अपने प्रीमियम सब्सक्रिप्शन को ज्यादा आकर्षक बनाने की कोशिश कर रही है, हाल के समय में कंपनी ने फ्री यूजर्स के लिए कुछ फीचर्स सीमित करने के संकेत भी दिए हैं, गूगल के मुताबिक यूट्यूब प्रीमियम और गूगल वन समेत उसके पेड सब्सक्राइबर्स की संख्या 325 मिलियन तक पहुंच चुकी है, ऐसे में एआई जैसे नए फीचर्स कंपनी के लिए यूजर्स को जोड़कर रखने में अहम भूमिका निभा सकते हैं।

TWN Special