आजादी के 75 साल का जश्न गूगल भी मना रहा, डिजिटल संग्रह लांच

Share Us

928
आजादी के 75 साल का जश्न गूगल भी मना रहा, डिजिटल संग्रह लांच
06 Aug 2022
min read

Podcast

News Synopsis

अपनी आजादी के 75 साल होने पर भारत India 'आजादी का अमृत महोत्सव' Azadi ka Amrit Mahotsav मना रहा है। अपनी इस इस यात्रा में भारत ने अनेकों उपलब्धियां भी हासिल की हैं। इसी कड़ी में गूगल Google ने भी इस अवसर पर भारत की कला और संस्कृति Arts and Culture की कहानी बताने के लिए एक डिजिटल संग्रह 'भारत की उड़ान' का अनावरण किया है।

केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री जी किशन रेड्डी Union Minister of Culture and Tourism G Kishan Reddy के साथ और गूगल के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में एक शानदार कार्यक्रम आयोजित किया गया और इसी कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री जी किशन रेड्डी
ने भारत की उड़ान डिजिटल संग्रह Digital Collection का आधिकारिक तौर पर शुभारंभ किया। गूगल ने अपने एक बयान में कहा है कि भारत आजादी के 75 वर्ष पूरे होने पर आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है।

इसी के साथ गूगल भी संस्कृति मंत्रालय के साथ अपने सहयोग की घोषणा करता है। साथ ही गूगल ने डूडल ऑर गूगल Doodle or Google प्रतियोगिता का एलान किया जो 'अगले 25 वर्षों में, मेरा भारत होगा' शीर्षक पर आधारित aहै। ये कक्षा एक से दस तक के छात्रों के लिए है। इस साल के डूडल ऑर गूगल के विजेता 14 नवंबर को भारत में गूगल होमपेज Google Homepage पर अपनी कलाकृति देखेंगे।

वहीं जी किशन रेड्डी ने अपने संबोधन में गूगल की टीम से 'हर घर तिरंगा' Har Ghar Tiranga पर एक विशेष डूडल बनाने का आग्रह किया, जो इसके कर्मचारियों और अन्य लोगों को भी उत्साहपूर्वक अभियान में भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेगा।

TWN In-Focus