भारतीयों के लिए गोवा सबसे पसंदीदा जगह

News Synopsis
एक सर्वे के अनुसार अधिकतर भारतीय यात्रा के लिए विदेश जाने के बजाए भारत में घरेलू स्थानों को ढूंढ कर वहां घूमने जाना अधिक पसंद करेंगे। OYO ट्रैवेलोपीडिया OYO Travelopedia के मुताबिक इस साल भारतीय अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों international destination के बजाय स्थानीय और घरेलू गंतव्यों local and explore domestic destinations के बारे में पता लगाना और जाना अधिक पसंद करेंगे जिसमें गोवा Goa सबसे ऊपर है और उसके बाद मनाली Manali का स्थान है। ओयो ने भारत India, इंडोनेशिया और यूरोप Indonesia and Europe समेत अपने कुछ प्रमुख बाजारों में अपने उपयोगकर्ता आधार के बीच यात्रा के इरादे और अपेक्षाओं का अध्ययन करने के लिए वार्षिक उपभोक्ता सर्वेक्षण Annual consumer survey किया है। इस सर्वे में ओयो ट्रैवेलोपीडिया ने दिसंबर 2021 में लगभग 3,000 लोगों की प्रतिक्रियाएं लीं थीं। सर्वेक्षण में यह बात सामने आई कि 61 प्रतिशत भारतीय स्थानीय और घरेलू स्थलों जाना पसंद करेंगे, जबकि 25 प्रतिशत 2022 में अंतरराष्ट्रीय international और साथ ही घरेलू यात्राओं पर जाना चाहेंगे।