दुश्मन का काल अग्नि-5 का सफल परीक्षण

Share Us

674
दुश्मन का काल अग्नि-5 का सफल परीक्षण
27 Oct 2021
2 min read

News Synopsis

सतह से सतह पर 5 हजार किलोमीटर तक मारक क्षमता वाली अग्नि-5 मिसाइल (Agni 5 Missile) का बुधवार को सफल परीक्षण किया गया। यह सफल प्रक्षेपण ओडिशा के एपीजे अब्दुल कलाम द्वीप से किया गया। यह परीक्षण देर शाम करीब 7:50 बजे किया गया। इस मिसाइल का सफल परीक्षण ऐसे समय में किया गया है जब भारत की पूर्वी लद्दाख में चीन के साथ सीमा पर तनाव की स्थिति बनी हुई है। यह मिसाइल बहुत सटीकता के साथ 5,000 किलोमीटर तक की दूरी पर लक्ष्य को भेदने में सक्षम है। मिसाइल, जिसमें तीन स्तरीय ठोस ईंधन वाले इंजन का इस्तेमाल किया जाता है, में 5,000 किलोमीटर तक के लक्ष्यों पर निशाना साधने की क्षमता है। यह मिसाइल 17 मीटर लंबी और दो मीटर चौड़ी है और यह 1.5 टन तक के परमाणु हथियार ले जाने में भी सक्षम है। अग्नि-5 परियोजना का उद्देश्य चीन के खिलाफ भारत की परमाणु प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाना है।

TWN In-Focus