अगस्त में निर्यात की संख्या में हुआ इजाफ़ा

Share Us

4590
अगस्त में निर्यात की संख्या में हुआ इजाफ़ा
14 Sep 2021
2 min read

News Synopsis

भारत देश कई उत्पादों के उत्पादन में विश्व में प्रथम स्थान पर है। विभिन्न उत्पादों में वह खुद को और समृद्ध बना रहा है ताकि कई उत्पादों के लिए वह एक निर्यातक देश बन सके। इससे भारत की अर्थव्यवस्था में अधिक सुधार होगा। भारत धीरे-धीरे कृषि क्षेत्र के साथ तकनीकी क्षेत्र में भी विकास कर रहा है। महामारी के कारण विश्व भर में आयात और निर्यात पर बहुत प्रभाव पड़ा, जिससे भारत भी अछूता नहीं रहा। परन्तु धीरे-धीरे चीजें सामान्य हो रही हैं। देश की तरफ से किये जा रहे प्रयास कम गति से ही सही परन्तु आगे बढ़ रहे हैं। अगस्त महीने में वस्तुओं के निर्यात करने की दर में इजाफ़ा हुआ है। भारत ने अगस्त महीने में पिछले निर्यात की तुलना में 46 प्रतिशत अधिक निर्यात किया है। पिछले वर्ष की तुलना में इस माह में व्यापर घाटे की दर बढ़ी है।