नशा करने वाले हो जाएं सावधान

Share Us

7353
नशा करने वाले हो जाएं सावधान
26 Sep 2021
3 min read

News Synopsis

आज के समय में हम सब के पास स्मार्टफोन है। जो हमारे जीवन को आधुनिक बनाने में अहम योगदान दे रहे हैं। लेकिन यही स्मार्टफोन अब नशा करने वालों का पता लगा सकते हैं। न्यू जर्सी की रटगर्स यूनिवर्सिटी ने शोध में यह पता लगाया है कि जीपीएस सिस्टम के लिए इस्तेमाल में होने वाले स्मार्टफोन सेंसर की मदद से   कोई व्यक्ति नशे में है या नहीं यह पता लगाया जा सकता है। नमूने के तौर पर शोधकर्ताओं ने युवाओं से एकत्र किए गए दैनिक डेटा का विश्लेषण किया, जिन्होंने प्रति सप्ताह कम से कम दो बार भांग का सेवन किया था। परिणाम में पता चला कि स्मार्टफ़ोन सेंसर नशे का पता लगाने में 90 प्रतिशत तक सफल रहा।