News In Brief Agriculture
News In Brief Agriculture

जोजोबा की है मांग, खेती से मुनाफा कमा सकते हैं किसान

Share Us

1940
जोजोबा की है मांग, खेती से मुनाफा कमा सकते हैं किसान
23 Feb 2022
7 min read

News Synopsis

कृषि Agriculture अब धीर-धीरे व्यवसाय का रूप धारण कर रही है। लोग कृषि के जरिए अच्छा मुनाफा Good Profits कमा रहे हैं। इसी कड़ी में जोजोबा की फार्मिंग Jojoba Farming से अच्छी इनकम हो सकती है। जोजोबा Jojoba एक विदेशी पौधा Exotic Plant है। इस पौधे को होहोबा Hohoba, के नाम से भी पुकारते हैं। इंटरनेशनल मार्केट International Market में जोजोबा की अच्छी खासी मांग है। भारत India में भी अब इसकी खेती शुरू हो गई है। राजस्थान Rajasthan के किसान Farmers जोजोबा के पौधे लगा रहे हैं। क्योंकि यह रेगिस्तानी पौधा Desert Plant है। ऐसे में इस पौधे को ज्यादा पानी की जरूरत नहीं पड़ती। जोजोबा सरसों और मूंगफली Mustard & Groundnut की तरह ही विदेशी तिलहनी फसल Oilseed Crop है। पहले इसका उत्पादन अरिजोना Arizona, मेक्सिको Mexico और दक्षिण कैलिफोर्निया Southern California में होता रहा है। अब भारत में भी इसकी खेती होने लगी है। बीते कुछ वर्षों में जोजोबा का उत्पादन काफी बढ़ा है। अब तो भारत अन्य देशों को इसका निर्यात Export भी कर रहा है। जोजोबा को बड़ी आसानी से कम पानी में उगाया जा सकता है। बढ़ती मांग को देखते हुए जोजोबा की कई प्रोसेसिंग इकाइयों Processing Units की स्थापना भी होने लगी है। ऐसे में किसानों की उपज की मांग बढ़ने की भी संभावना है। किसान अगर जोजोबा का व्यावसायिक उत्पादन Commercial Production करें तो निश्चित ही अच्छा मुनाफा कमा सकते हैं।