फेस मास्क पर बहस के बाद चीनी बैंक परेशान

Share Us

1008
 फेस मास्क पर बहस के बाद चीनी बैंक परेशान
23 Oct 2021
1 min read

News Synopsis

मामला चीन का है जहां किसी करोड़पति शख्स को मास्क पहनने के लिए कहा गया तो उसने बैंक से सारी संपत्ति निकाल ली, दरअसल बैंक के गार्ड ने चीनी करोड़पति व्यक्ति से इतना कह दिया कि मास्क पहन लीजिए, फिर क्या था, करोड़पति ने अपना आपा खो दिया। करोड़पति शख्स ने बैंक में जमा अपने (5 मिलियन युआन) यानी 5.8 करोड़ रुपए निकाल लिए। इसके साथ ही गुस्से में आए करोड़पति शख्स ने कर्मचारियों को अपने हाथों से गिन कर पैसा सौंपने की मांग की। जब करोड़पति शख्स से घटना के बारे में पूछा गया तो उन्होंने बताया कि बैंक ऑफ शंघाई की ब्रांच के कर्मचारी ने अनुचित व्यवहार किया। जिससे वह नाराज थे और उन्होंने फैसला किया कि वह सारा पैसा निकाल कर अन्य बैंकों में इसका इस्तेमाल करेंगे।