BSNL ने 'Kickstart 2026' ऑफर लॉन्च किया

Share Us

382
BSNL ने 'Kickstart 2026' ऑफर लॉन्च किया
05 Jan 2026
7 min read

News Synopsis

प्राइवेट टेलीकॉम कंपनियों से मुकाबला करने के लिए सरकारी टेलीकॉम कंपनी BSNL एक के बाद एक प्रीपेड प्लान्स पेश कर रही है। हाल ही में कंपनी ने अपनी वॉइस ओवर वाई-फाई सर्विस भी लॉन्च की है। अब कंपनी ने ‘Kickstart 2026’ ऑफर पेश किया है, जिसमें वह सिर्फ ₹1 में नया सिम कार्ड दे रही है। साथ ही 30 दिनों की अनलिमिटेड कनेक्टिविटी भी मिल रही है।

यह ऑफर खास तौर पर उन लोगों के लिए है, जो कम कीमत पर एक भरोसेमंद नेटवर्क ढूंढ रहे हैं। BSNL ने इस ऑफर की घोषणा अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर की है, और इसे ‘Kickstart 2026’ ऑफर नाम दिया है। आइए जानते हैं, कि कंपनी इस ₹1 वाले ऑफर में क्या-क्या दे रही है।

BSNL का ‘Kickstart 2026’ ऑफर

BSNL के स्पेशल ऑफर के तहत कंपनी अपने यूजर्स को सिर्फ ₹1 में नया सिम कार्ड दे रही है, जिसकी वैलिडिटी 30 दिन है। इस प्लान में अनलिमिटेड वॉइस कॉलिंग भी शामिल है, यानी आप जितना चाहें उतना फोन पर बात कर सकते हैं। इसके अलावा इस ऑफर में रोजाना 2GB हाई-स्पीड डेटा मिलता है।

BSNL की 4G सर्विस अब देश के कई हिस्सों में लॉन्च हो गई है, इसलिए आपको हाई-स्पीड इंटरनेट भी मिलेगा। इस प्लान में रोजाना 100 फ्री SMS मैसेज भी शामिल हैं। कुल मिलाकर आपको बहुत कम कीमत में एक पूरा मंथली प्लान मिल रहा है।

कहां से मिलेगा यह ऑफर?

BSNL ने सोशल मीडिया पर अनाउंस किया है, कि यह ऑफर ऑनलाइन अवेलेबल नहीं है, लेकिन आप इसे अपने नजदीकी BSNL CSC (कॉमन सर्विस सेंटर) या रिटेल स्टोर से ले सकते हैं। इंटरेस्टेड कस्टमर्स अपने नजदीकी BSNL सेंटर जाकर मात्र ₹1 में नया सिम कार्ड ले सकते हैं। कंपनी के अनुसार यह स्पेशल ऑफर सिर्फ 31 जनवरी तक वैलिड है, यानी आपके पास यह मौका लिमिटेड टाइम के लिए है।

BSNL VoWiFi का फायदा

बीएसएनएल के VoWiFi सर्विस का फायदा कंपनी के उन यूजर्स को मिलेगा, जो रिमोट एरिया में रहते हैं। जहां भी बीएसएनएल के मोबाइल नेटवर्क की क्षमता कम हो जाती है, या फिर नो नेटवर्क रहता है, वहां यूजर्स घर के ब्रॉडबैंड की मदद से कॉलिंग की सुविधा ले सकेंगे। वहीं शहरी क्षेत्र में यूजर्स को ऑफिस, बेसमेंट आदि के नो नेटवर्क जोन में भी कनेक्टिविटी मिलती रहती है। हालांकि BSNL की यह सर्विस सपोर्टेड मोबाइल डिवाइस पर ही काम करेगी। ज्यादातर स्मार्टफोन कंपनियां अपने मिड और प्रीमियम फोन में VoWiFi सर्विस देती हैं। हालांकि कुछ बजट फोन में VoWiFi कनेक्टिविटी नहीं मिलती है।

कंपनी ने यूजर्स को कहा है, कि VoWiFi ज्यादातर मॉडर्न स्मार्टफोन में सपोर्ट करता है। इस सर्विस को अवेल करने के लिए बीएसएनएल यूजर्स अपने फोन की सेटिंग्स में जाकर VoWiFi को एक्टिवेट कर सकते हैं। अगर यूजर्स को किसी भी तरह की दिक्कत आती है, तो वो कंपनी के हेल्पलाइन नंबर 18001503 पर कॉल कर सकते हैं।