News In Brief Auto
News In Brief Auto

BattRE इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने स्टोरी EPIC सीरीज लॉन्च की

Share Us

539
BattRE इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने स्टोरी EPIC सीरीज लॉन्च की
13 Aug 2024
6 min read

News Synopsis

इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर टेक्नोलॉजी में लीडिंग इनोवेटर बैट्री इलेक्ट्रिक मोबिलिटी BattRE Electric Mobility ने अपनी बहुप्रतीक्षित स्टोरी एपिक सीरीज़ के लॉन्च की घोषणा की है। स्टाइल, परफॉरमेंस और अफ्फोर्डेबिलिटी के मिश्रण की चाहत रखने वाले अर्बन राइडर के लिए डिज़ाइन की गई स्टोरी एपिक इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट को फिर से परिभाषित करने के लिए तैयार है।

बैट्री इलेक्ट्रिक मोबिलिटी के फाउंडर निश्चल चौधरी Nishchal Chaudhary Founder BattRE Electric Mobility ने कहा "स्टोरी एपिक को मार्केट में पेश करते हुए हमें बेहद खुशी हो रही है। यह स्कूटर ऐसे इलेक्ट्रिक व्हीकल्स विकसित करने की हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है, जो न केवल पर्यावरण के अनुकूल हैं, बल्कि प्रैक्टिकल, रेलिएबल और राइड में फन भी हैं।"

स्टोरी एपिक में ड्यूरेबिलिटी पर ध्यान देने के साथ एक स्लीक और मॉडर्न डिज़ाइन है। स्कूटर में मेटल पैनल हैं, जो बेहतरीन मजबूती और सुरक्षा प्रदान करते हैं, जबकि 12 वाइब्रेंट कलर ऑप्शन राइडर्स को अपनी व्यक्तिगत पहचान व्यक्त करने की अनुमति देते हैं।

स्टोरी एपिक एक बार चार्ज करने पर 103 किलोमीटर की प्रभावशाली रेंज प्रदान करता है, जो इसे डेली कम्यूटेस, ग्रोसरी का सामान लाने-ले जाने या वीकेंड के रोमांच के लिए आदर्श बनाता है। 65 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड के साथ राइडर्स आसानी से सिटी के ट्रैफ़िक में नेविगेट कर सकते हैं। स्कूटर एक पावरफुल IP67-रेटेड 60V 40Ah बैटरी से लैस है, जो धूल और पानी के खिलाफ स्थायित्व सुनिश्चित करता है, जिससे यह विभिन्न मौसम स्थितियों में एक विश्वसनीय साथी बन जाता है। अपने प्रदर्शन को पूरा करने के लिए स्टोरी एपिक 12 वाइब्रेंट कलर ऑप्शन के साथ बेजोड़ स्टाइल प्रदान करता है, जिससे राइडर्स को ऐसा स्कूटर चुनने की अनुमति मिलती है, जो उनके व्यक्तित्व को पूरी तरह से दर्शाता है।

कस्टमर्स 84,999 रुपये की कीमत पर स्टोरी EPIC खरीद सकते हैं। स्टाइल, परफॉरमेंस और प्रॅक्टिकलिटी के अपने कॉम्बिनेशन के साथ स्टोरी EPIC इलेक्ट्रिक स्कूटर मार्केट में एक गेम-चेंजर साबित होने की उम्मीद है, जो ट्रेडिशनल पेट्रोल-पॉवेरेड व्हीकल्स के लिए एक आकर्षक विकल्प पेश करता है।

BattRE Electric Mobility के बारे में:

बैट्रीइलेक्ट्रिक मोबिलिटी प्राइवेट लिमिटेड एक ई-मोबिलिटी कंपनी है, जो अर्बन कंस्यूमर के लिए सस्टेनेबल, परफॉरमेंस-रिच कम्यूट अनुभव प्रदान करने पर केंद्रित है। 2017 में स्थापित यह कंपनी एक व्यापक रूप से टेक्नोलॉजी-ड्रिवेन, कस्टमर-फोकस्ड और डीपली इनोवेटिव ईवी स्टार्टअप है, जो लाइफस्टाइल-पूरक इलेक्ट्रिक सिटी स्कूटर बनाती है। कंपनी ने जुलाई 2019 में अपना पहला स्कूटर बेचा और तब से पूरे भारत में 21 से अधिक राज्यों में 400 से अधिक डीलरशिप का नेटवर्क बनाया है। थोड़े से समय में बैट:आरई ने 50,000 से अधिक यूनिट्स की सेल हासिल की है। स्टार्टअप का जोर और इरादा हमेशा एक सस्टेनेबल अर्बन ट्रांसपोर्ट इकोसिस्टम में योगदान देने पर रहा है। इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए कंपनी के इलेक्ट्रिक स्कूटरों ने अब तक 4.8 लाख किलोग्राम CO2 एमिशन में नेट मंथली कमी हासिल की है, जिसके परिणामस्वरूप अकेले मंथली फ्यूल लागत में 3.6 करोड़ की बचत हुई है। बैट:आरई एक गौरवान्वित 'मेक इन इंडिया' संगठन है, जो टेक-रिच और अत्यधिक इनोवेटिव है। आज तक अपने इलेक्ट्रिक स्कूटर और अपकमिंग मोटरसाइकिल के लिए 20 पेटेंट प्राप्त कर चुके हैं।