News In Brief Business and Economy
News In Brief Business and Economy

FD पर ज्यादा ब्याज देगा एक्सिस बैंक

Share Us

417
FD पर ज्यादा ब्याज देगा एक्सिस बैंक
14 May 2022
7 min read

News Synopsis

बैंक एफडी Bank FD में अपनी गाढ़ी कमाई जमा रखने वालों के लिए एक बड़ी खुशखबरी है। निजी क्षेत्र की एक्सिस बैंक Private Sector Axis Bank ने फिक्स्ड डिपॉजिट्स Fixed Deposits पर ब्याज दरों Interest Rates में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। एक्सिस बैंक के एफडी पर ब्याज दरों में बढ़ोतरी का फैसला 12 मई 2022 से ही लागू हो गया है। आपको बता दें कि एक्सिस बैंक 7 दिनों से लेकर 10 वर्ष के लिए टर्म डिपॉजिट ऑफर Term Deposit Offer करता है, जिस पर अब 2.50 फीसदी से लेकर 5.75 फीसदी ब्याज मिलेगा। 

एक्सिस बैंक के द्वारा वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार ब्याज दरों में बढ़ोतरी 9 महीने से अधिक अवधि की जमा पर की गई है। 9 महीने से एक साल से कम की अवधि के लिए जमा दर बढ़ाकर 4.75 प्रतिशत की गई है तो वहीं एक साल से 15 महीने के लिए दरें बढ़ाकर 5.25 प्रतिशत कर दी गई हैं। 

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इससे पहले बैंक ने अपनी सेविग्स अकाउंट Savings Account पर जमा दरों को भी बढ़ा दिया है। 10 मई से, 50 लाख रुपये से कम बैलेंस वाले सेविंग्स अकाउंट पर सालाना 3 फीसदी की ब्याज दर मिलेगी तो वहीं 50 लाख रुपये से अधिक के बैलेंस वाले सेविंग्स अकाउंट पर 3.5 फीसदी की दर से ब्याज है।