Apple iPhone 18 Pro Max जल्द होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Share Us

32
Apple iPhone 18 Pro Max जल्द होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
25 May 2026
min read

News Synopsis

Apple का अगला फ्लैगशिप स्मार्टफोन iPhone 18 Pro Max लॉन्च से पहले ही चर्चा में बना हुआ है। हालांकि कंपनी ने अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी भी फीचर की पुष्टि नहीं की है, लेकिन कई लीक और रिपोर्ट्स में इसके डिज़ाइन, डिस्प्ले, परफॉर्मेंस, कैमरा और AI फीचर्स को लेकर जानकारी सामने आई है।

दिलचस्प बात यह है, कि रिपोर्ट्स के अनुसार Apple पहले केवल Pro मॉडल्स लॉन्च कर सकता है, जबकि स्टैंडर्ड iPhone 18 को 2027 में पेश किया जा सकता है। छोटे Dynamic Island, बड़ी बैटरी और AI-पावर्ड Siri जैसे कई बड़े बदलाव इस बार देखने को मिल सकते हैं।

नए रंगों और प्रीमियम फिनिश के साथ आ सकता है, नया डिज़ाइन

Apple इस बार पूरी तरह नया डिज़ाइन लाने के बजाय पिछले Pro मॉडल्स की डिज़ाइन लैंग्वेज को आगे बढ़ा सकता है। हालांकि कंपनी कुछ नए कलर ऑप्शन पेश कर सकती है, जिससे फोन का लुक अलग दिखाई देगा।

लीक्स के मुताबिक iPhone 18 Pro Max डार्क चेरी, सिल्वर, लाइट ब्लू और डार्क ग्रे जैसे रंगों में आ सकता है। इनमें डार्क चेरी कलर को इस सीरीज़ का सिग्नेचर शेड माना जा रहा है, जो पुराने कॉस्मिक ऑरेंज कलर की जगह ले सकता है।

इसके अलावा Apple फोन की फिनिश में भी बदलाव कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इस बार टू-टोन डिज़ाइन की जगह सिंगल-टोन फिनिश दे सकती है। फोन की मोटाई भी थोड़ी बढ़ सकती है, जो 8.75mm से बढ़कर लगभग 8.8mm हो सकती है। वहीं इसका वजन करीब 240 ग्राम रहने की उम्मीद है।

डिस्प्ले में मिल सकता है, छोटा Dynamic Island

फोन के रियर डिज़ाइन में भले ज्यादा बदलाव न दिखें, लेकिन फ्रंट डिस्प्ले में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है। सबसे बड़ा बदलाव Dynamic Island के आकार में हो सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार Apple Dynamic Island की चौड़ाई लगभग 35 प्रतिशत तक कम कर सकता है, जिससे यूज़र्स को ज्यादा स्क्रीन स्पेस मिलेगा। डिस्प्ले साइज में बदलाव की संभावना कम है। Pro Max मॉडल में 6.9 इंच का डिस्प्ले और छोटे Pro मॉडल में 6.3 इंच की स्क्रीन मिल सकती है।

कंपनी नए LTPO+ डिस्प्ले पैनल का इस्तेमाल भी कर सकती है। ये नए पैनल बेहतर पावर एफिशिएंसी, ज्यादा शानदार कलर और स्मूद ब्राइटनेस कंट्रोल देने में मदद कर सकते हैं।

A20 Pro चिप दे सकती है, तेज परफॉर्मेंस

iPhone 18 Pro Max में Apple की अगली पीढ़ी की A20 Pro चिप मिलने की उम्मीद है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह प्रोसेसर TSMC की 2nm टेक्नोलॉजी पर आधारित हो सकता है, जिससे फोन की स्पीड और एफिशिएंसी में बड़ा सुधार देखने को मिल सकता है।

लीक्स के मुताबिक यह चिप पिछले जनरेशन की तुलना में लगभग 15 प्रतिशत बेहतर परफॉर्मेंस और 30 प्रतिशत तक ज्यादा पावर एफिशिएंसी दे सकती है। इसका फायदा गेमिंग, मल्टीटास्किंग और AI प्रोसेसिंग में देखने को मिल सकता है।

Apple एक नई WMCM पैकेजिंग तकनीक पर भी काम कर सकता है, जिसमें RAM को प्रोसेसर के और करीब रखा जाएगा। इससे फोन की स्पीड और रिस्पॉन्स बेहतर हो सकते हैं। हालांकि कुछ रिपोर्ट्स में कंपोनेंट सप्लाई से जुड़ी चुनौतियों का भी जिक्र किया गया है।

बड़ी बैटरी से मिल सकता है, लंबा बैकअप

बैटरी के मामले में इस बार बड़ा अपग्रेड देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार iPhone 18 Pro Max में 5,100mAh से 5,200mAh तक की बैटरी मिल सकती है, जो पिछले मॉडल की 5,088mAh बैटरी से थोड़ी बड़ी होगी।

हालांकि यह बढ़ोतरी छोटी लग सकती है, लेकिन नए प्रोसेसर और डिस्प्ले टेक्नोलॉजी के साथ मिलकर यह बेहतर बैटरी बैकअप दे सकती है।

रिपोर्ट्स यह भी बताती हैं, कि अलग-अलग बाजारों में बैटरी क्षमता में थोड़ा फर्क हो सकता है। eSIM-only मॉडल्स में बड़ी बैटरी मिल सकती है, जबकि भारत जैसे देशों में फिजिकल SIM ट्रे के कारण थोड़ी छोटी बैटरी दी जा सकती है।

कैमरा में मिल सकते हैं, बेहतर कंट्रोल फीचर्स

Apple इस बार भी ट्रिपल 48-मेगापिक्सल कैमरा सेटअप जारी रख सकता है, जिसमें मेन सेंसर, अल्ट्रावाइड और टेलीफोटो कैमरा शामिल होंगे। हालांकि कैमरा सिस्टम में कई बड़े सुधार देखने को मिल सकते हैं।

सबसे बड़ा बदलाव मेन कैमरा में variable aperture फीचर हो सकता है। इसकी मदद से यूज़र्स कंट्रोल कर पाएंगे कि सेंसर तक कितनी रोशनी पहुंचे। इससे बेहतर एक्सपोज़र कंट्रोल और ज्यादा नेचुरल डेप्थ इफेक्ट मिल सकता है।

Apple कथित तौर पर Samsung के नए three-layer stacked image sensor की भी टेस्टिंग कर रहा है। यह सेंसर लो-लाइट फोटोग्राफी, डायनामिक रेंज और कैमरा रिस्पॉन्स को बेहतर बना सकता है।

टेलीफोटो कैमरा में भी बड़ा aperture मिलने की संभावना है, जिससे कम रोशनी में बेहतर ज़ूम फोटो क्लिक की जा सकेंगी। वहीं फ्रंट में कंपनी 18-मेगापिक्सल Centre Stage सेल्फी कैमरा जारी रख सकती है।

iOS 27 और AI-पावर्ड Siri हो सकते हैं सबसे बड़े अपग्रेड

सॉफ्टवेयर के मामले में iPhone 18 Pro Max में iOS 27 मिलने की उम्मीद है। इस बार सबसे बड़ा बदलाव Siri में देखने को मिल सकता है।

लीक्स के अनुसार Apple, Google के Gemini AI मॉडल्स को Siri में शामिल कर सकता है। इससे Siri पहले की तुलना में ज्यादा स्मार्ट, बेहतर बातचीत करने वाली और संदर्भ समझने में सक्षम हो सकती है।

इसके अलावा Apple सैटेलाइट कनेक्टिविटी को भी और बेहतर बना सकता है। भविष्य में यूज़र्स को बिना मोबाइल नेटवर्क वाले क्षेत्रों में सैटेलाइट के जरिए इंटरनेट एक्सेस की सुविधा भी मिल सकती है।

लॉन्च टाइमलाइन और संभावित कीमत

Apple सितंबर 2026 में iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max लॉन्च कर सकता है। रिपोर्ट्स के अनुसार यह पहला बड़ा iPhone लॉन्च हो सकता है, जिसे John Ternus CEO के रूप में लीड करेंगे।

इवेंट में Apple का पहला फोल्डेबल iPhone भी देखने को मिल सकता है, जिसकी चर्चा लंबे समय से हो रही है।

कीमत की बात करें तो फिलहाल ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि माना जा रहा है, कि Apple कीमतों को पिछले मॉडल्स के आसपास ही रख सकता है। जानकारी के लिए बता दें कि पिछले Pro Max मॉडल की भारत में शुरुआती कीमत लगभग 1,49,900 रुपये थी, जबकि Pro मॉडल 1,34,900 रुपये से शुरू हुआ था।

TWN Special