News In Brief Motivation
News In Brief Motivation

आनंद महिंद्रा ने एक्रोबेटिक करते हुए एक लड़के पर कही बड़ी बात

Share Us

419
आनंद महिंद्रा ने एक्रोबेटिक करते हुए एक लड़के पर कही बड़ी बात
09 Aug 2022
7 min read

News Synopsis

महिंद्रा एंड महिंद्रा के चेयरमैन Mahindra & Mahindra Chairman आनंद महिंद्रा Anand Mahindra सोशल मीडिया पर अपने ट्वीट्स को लेकर छाए रहते हैं। उनके अधिकतर ट्वीट्स काफी इंट्रस्टिंग होते हैं और लोगों को उनके ट्वीट्स का इन्तजार भी रहता है। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 Commonwealth Games 2022 में आनंद महिंद्रा ने भारतीय खिलाड़ियों के प्रदर्शन को खूब सराहा। इसके साथ ही उन्होंने भारत के लिए एक और गोल्ड मेडलिस्ट भी ढूंढ लिया है। उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक्रोबेटिक Acrobatic करते एक लड़के की वीडियो पोस्ट की है और साथ में लिखा है कि कॉमनवेल्थ 2022 में भारत के स्वर्ण प्रदर्शन के बाद प्रतिभा की अगली पीढ़ी आकार ले रही है। किसी समर्थन के बिना। हमें इस टैलेंट को फास्ट ट्रैक Fast Track पर लाना होगा।

आपको बता दें कि इससे पहले आनंद महिंद्रा ने 8 अगस्त को महिला हॉकी टीम Women's Hockey Team का वीडियो शेयर किया था। इस वीडियो में टीम की सदस्यों को एक बॉलीवुड गाने पर डांस करते देखा जा सकता है। महिंद्रा ने इस वीडियो के साथ लिखा था, "हैरानी की बात नहीं है कि इनके पैर हॉकी के मैदान में भी इतने ही कमाल के चलते हैं। इन्होंने पूरे देश को अपने साथ थिरकने पर मजबूर कर दिया है। ये है इंडिया।

गौरतलब है कि आनंद महिंद्रा को वर्ष 2004 में फ्रांस के राष्ट्रपति द्वारा विशेष सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ मेरिट’ 'Order of Merit' से सम्मानित किया गया था और इन्हें व्यवसाय के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए ‘राजीव गांधी पुरस्कार’ 'Rajiv Gandhi Award' से भी सम्मानित किया जा चुका है। वर्ष 2005 में इन्हें ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ Person of the Year ऑटो मॉनिटर और ‘लीडरशिप अवार्ड’ अमेरिकन इंडिया फाउंडेशन द्वारा कॉर्पोरेट जगत में सामाजिक जिम्मेदारी के प्रति अपनी प्रतिबद्धताओं के लिए ‘महिंद्रा एंड महिंद्रा समूह’ को मिला था।