अमेज़न और फ्लिपकार्ट 23 सितंबर से शुरू करेंगे फेस्टिव सेल

Share Us

384
अमेज़न और फ्लिपकार्ट 23 सितंबर से शुरू करेंगे फेस्टिव सेल
06 Sep 2025
7 min read

News Synopsis

ई-कॉमर्स दिग्गज अमेज़न और फ्लिपकार्ट ने कहा कि उनकी एनुअल फेस्टिव सेल इस साल 23 सितंबर से शुरू होगी, जो GST रेट्स में बदलाव लागू होने के एक दिन बाद है।

Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल और फ्लिपकार्ट की द बिग बिलियन डे सेल के शुरुआती प्रीव्यू में घर और फर्नीचर, इलेक्ट्रॉनिक्स, एप्लायंसेज, मोबाइल, टेलीविजन, ग्रॉसरीज़, फैशन आदि सहित विभिन्न कैटिगरीज में ऑफर दिखाई दे रहे हैं।

फुटवियर और अपैरल (2,500 रुपये तक), हैंडबैग, चॉकलेट, नमकीन और टेलीविजन जैसे एप्लायंसेज सहित कैटिगरीज में जीएसटी में कटौती से फेस्टिव सेल में मांग बढ़ने की उम्मीद है।

एनालिस्ट के अनुसार खरीदारी में आई तेजी का अधिकतम लाभ उठाने के लिए नए जीएसटी रेट्स लागू होने के बाद सेल शुरू होगी।

जीएसटी रेट में कटौती के बाद 2024 की तुलना में फेस्टिव ऑनलाइन सेल में 30% की वृद्धि होगी। यह पहले की अपेक्षा 27% की सालाना वृद्धि के साथ 1.2 लाख करोड़ रुपये के आंकड़े को पार कर जाएगा।

हालांकि दोनों प्लेटफॉर्म ने अपनी वेबसाइटों पर फेस्टिव सेल के डील्स और ऑफर शेयर नहीं किए हैं, लेकिन अमेज़न की वेबसाइट पर एक नज़र डालने पर आपको विभिन्न कैटिगरीज में '8 PM deals', 'trending deals', 'top deals' और अन्य कई ऑफर दिखाई देंगे। इसमें फास्टट्रैक, सैमसंग, एचपी और आसुस जैसे ब्रांड भी शामिल हैं। वेबसाइट पर कुछ कैटिगरीज के लिए 49 रुपये से भी कम कीमत की पेशकश की गई है।

मेंबरशिप में वृद्धि

अमेज़न ने घोषणा की है, कि प्राइम मेंबर्स के लिए उसकी सेल 24 घंटे पहले शुरू हो जाएगी, जबकि फ्लिपकार्ट ने कहा है, कि उसके प्लस और ब्लैक मेंबर्स को सेल का जल्दी एक्सेस मिलेगा।

Flipkart का ब्लैक एक प्रीमियम सब्सक्रिप्शन प्रोग्राम है, जिसे वॉलमार्ट समर्थित कंपनी ने फेस्टिव सीज़न से पहले लॉन्च किया था। सेल में जल्दी पहुँच के अलावा यह गैजेट्स पर एक्सक्लूसिव डील्स, फ्री YouTube प्रीमियम एनुअल सब्सक्रिप्शन और क्लियरट्रिप पर सिर्फ़ 1 रुपये में फ़्लाइट कैंसिलेशन की सुविधा देता है। एनुअल मेंबरशिप 1,499 रुपये में उपलब्ध है, और लॉन्च के बाद से एक महीने के लिए 990 रुपये का अर्ली बर्ड ऑफ़र उपलब्ध है।

अपनी मिड-ईयर प्राइम डे सेल से पहले अमेज़न ने भी अपने प्रोग्राम में बदलाव करते हुए प्राइम लाइट (Rs 799 annually) और प्राइम शॉपिंग एडिशन (Rs 399 annually) जैसी टियर्ड मेंबरशिप की पेशकश की ताकि इसे ज़्यादा लोग अपना सकें। टियरिंग के बाद अमेज़न ने प्राइम डे सेल के दौरान लगभग 70% नए प्राइम साइन-अप छोटे शहरों से देखे।

फेस्टिव सीज़न भारत में सबसे ज़्यादा खपत का समय होता है, जो अपैरल और इलेक्ट्रॉनिक्स जैसी कैटिगरीज की एनुअल सेल का 30-40% होता है। मिंत्रा, अजियो, टाटा क्लिक और मीशो जैसे ऑनलाइन रिटेलर्स ने अभी तक अपनी फेस्टिव सेल की तारीखों की घोषणा नहीं की है।

मिंत्रा ने अपना प्लेटफ़ॉर्म फीस बढ़ाकर 25 रुपये कर दिया है, जबकि फ्लिपकार्ट और अमेज़न सभी ऑर्डर पर 5 रुपये का मार्केटप्लेस फीस ले रहे हैं। मिंत्रा द्वारा यह बढ़ोतरी फेस्टिव भीड़ से पहले चल रहे एक प्रयोग का हिस्सा है।