5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी समाप्त, 1.50 लाख करोड़ रुपये की लगी बोली

Share Us

483
5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी समाप्त, 1.50 लाख करोड़ रुपये की लगी बोली
02 Aug 2022
min read

News Synopsis

देश में पिछले कई दिनों से चल रही 5जी स्पेक्ट्रम की नालामी 5G spectrum auction अब समाप्त हो चुकी है। दूरसंचार मंत्री अश्विनी वैष्णव Telecom Minister Ashwini Vaishnav ने नीलामी प्रक्रिया पूरी होने की जानकारी देते हुए बताया कि देश में पहली बार हो रही 5जी स्पेक्ट्रम नीलामी के दौरान 72098 Mhz में से 51236 Mhz स्पेक्ट्रम बिक चुके हैं। स्पेक्ट्रम की नीलामी के दौरान कंपनियों ने कुल 1,50,173 करोड़ रुपए के स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगाई है। 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी प्रक्रिया पूरी होने के बाद दूरसंचार मंत्री ने कहा, 'नीलामी में रखे गए कुल स्पेक्ट्रम Total Spectrum में से 71 फीसदी स्पेक्ट्रम बिक चुके हैं।

दूरसंचार मंत्री ने जानकारी देते हुए बताया कि स्पेक्ट्रम नीलामी में सबसे अधिक बोली रिलायंस जियो इंफोकॉम Reliance Jio Infocomm ने अपने नाम किया है। रिलायंस ने कुल 24,740Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है। रिलायंस ने 700Mhz, 800Mhz, 1800Mhz, 3300Mhz और 26Ghz स्पेक्ट्रम के लिए बोलियां लगाई है।' स्पेक्ट्रम खरीदारी की होड़ में दूसरे नंबर पर भारती एयरटेल Bharti Airtel रही। भारती एयरटेल ने 19867Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है। वहीं, वोडाफोन-आइडिया Vodafone-Idea ने 6228Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है।

दूरसंचार क्षेत्र में दुनिया में पहली बार कदम रख रही अडाणी डेटा नेटवर्क्स Adani Data Networks ने 26Ghz एयरवेव स्पेक्ट्रम Airwave Spectrum के लिए बोली लगाकर 400Mhz स्पेक्ट्रम की खरीदारी की है। गौर करने वाली बात है कि इससे पहले 4जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के दौरान कुल 77815 करोड़ रुपए की बोली लगी थी। अब 5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के दौरान स्पेक्ट्रम नीलामी से सरकार की आमदनी लगभग दोगुनी हो हुई है।  5जी स्पेक्ट्रम की नीलामी के दौरान कंपनियों ने 1,50,173 करोड़ रुपए के स्पेक्ट्रम के लिए बोली लगाई है।