Zuckerberg Wealth: मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति 71 बिलियन डॉलर घटी, ये रही वजह

Share Us

451
Zuckerberg Wealth: मार्क जुकरबर्ग की संपत्ति 71 बिलियन डॉलर घटी, ये रही वजह
20 Sep 2022
min read

News Synopsis

मेटावर्स Metaverse की दुनिया में मार्क जुकरबर्ग Mark Zuckerberg का कदम रखना वास्तविक दुनिया में उन्हें रास नहीं आ रहा है। अमेरिका US के लगभग हर अरबपति के लिए यह वर्ष मुश्किलों भरा रहा है। मेटा प्लेटफॉर्म्स आईएनसी Meta Platforms Inc के मुख्य कार्यकारी अधिकारी CEO जुकरबर्ग की संपत्ति लगभग आधी रह गई है। इस वर्ष उनकी संपत्ति में लगभग 71 बिलियन डॉलर तक की गिरावट आई है। जो ब्लूमबर्ग बिलियनेयर्स इंडेक्स Bloomberg Billionaires Index की ओर से ट्रैक किए गए अल्ट्रा-रिच कैटेगरी Ultra-Rich Categories में उनकी संपत्ति सबसे ज्यादा घटी है और वे 55.9 बिलियन डॉलर के साथ फिलहाल अरबपतियों की लिस्ट में 20 वें स्थान पर हैं। यह वर्ष 2014 के बाद उनका सबसे निचला स्थान है और वे वाल्टन परिवार Walton Family के तीन और कोच परिवार के दो सदस्यों के पीछे चले गए हैं।

गौर करने वाली बात ये है कि 38 वर्षीय जुकरबर्ग दो वर्ष से भी कम समय पहले तक लगभग 106 अरब डॉलर थी। वैश्विक अरबपतियों की सूची Global Billionaires List में सिर्फ जेफ बेजोस और बिल गेट्स ही उनसे आगे थे। सितंबर 2021 में उनकी संपत्ति 142 बिलियन डॉलर के शिखर पर पहुंच गई थी। उस समय उनकी कंपनी के शेयरों की कीमत 382 डॉलर तक पहुंच गए थे। इसके अगले महीने जुकरबर्ग ने मेटा की शुरुआत की और कंपनी का नाम फेसबुक से बदलकर मेटा प्लेटफॉर्म्स Meta Platforms कर दिया। यहां से कंपनी के जैसे बुरे दिन शुरू हो गए और बाजार में कंपनी का खराब प्रदर्शन लगातार जारी है।

वर्तमान में यह कंपनी ग्लोबल मार्केट Global Markets में अपना पैर जमाने के लिए संघर्ष करती दिख रही है। कंपनी की हालिया कमाई की रिपोर्ट निराशाजनक रही है। फरवरी महीने से कंपनी के मासिक फेसबुक Facebook उपयोगकर्ताओं में कोई वृद्धि नहीं दिखी है। कंपनी के शेयरों में भी ऐतिहासिक गिरावट आई है। इसके बाद एक ही दिन में जुकरबर्ग की संपत्ति में 31 बिलियन डॉलर की गिरावट आई, जो कि संपत्ति में अब तक की सबसे बड़ी एक दिवसीय गिरावट थी।