दुनिया के अरबपतियों की क्या राशि है?

Share Us

1559
दुनिया के अरबपतियों की क्या राशि है?
13 Jan 2022
7 min read

Blog Post

क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया के सबसे अमीर लोगों की कौन सी राशि है? फोर्ब्स 2019 में अमीरों की जो सूची आई थी, उसमें सबसे ज्यादा तुला राशि के लोग थे।

राशि फल और ग्रह नक्षत्रों पर जो लोग यकीन करते हैं, वे हमेशा ये जानना चाहते हैं कि क्या वे अमीर बन पाएंगे या नहीं। हर व्यक्ति अमीर और सफल बनना चाहता है। कुछ लोग मेहनत करने पर ज्यादा यकीन करते हैं वहीं कुछ लोग किस्मत पर। सफल होने के लिए दिन रात मेहनत करनी पड़ती है तब जाकर लोग उस मुकाम तक पहुंच पाते हैं जहां वे हमेशा से पहुंचना चाहते थे। क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया के सबसे अमीर लोगों की कौन सी राशि है?

फोर्ब्स 2019 Forbes 2019 में अमीरों की जो सूची आई थी उसमें सबसे ज्यादा तुला Libra राशि के लोग थे। आइए जानते हैं कि जो लोग दुनिया पर राज़ करते हैं उनकी कौन सी राशि है-

1. एलन मस्क Elon Musk

इस बात में कोई शक नहीं है कि स्पेस एक्स SpaceX और टेस्ला के सीईओ एलन मस्क CEO of Tesla Elon Musk दुनिया के सबसे सफल व्यक्तियों में से एक हैं। कई बार असफल होने के बाद भी एलन मस्क ने बड़े सपने देखना नहीं छोड़ा और आज मस्क दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति हैं। स्पेस में रॉकेट भेजने के लिए और इलेक्ट्रॉनिक कार बनाने के लिए मस्क की कम्पनी काफी प्रसिद्ध है। मस्क की राशि कर्क cancer है। 

2. बर्नार्ड अर्नाल्ट Bernard Arnault

बर्नार्ड अर्नाल्ट दुनिया की सबसे महंगी लग्जरी गुड्स कंपनी LVMH के सीईओ हैं। इतना ही नहीं बर्नार्ड अर्नाल्ट रईसी के मामले में एलन मस्क और जेफ बेजोस को भी टक्कर देते हैं। बर्नार्ड अर्नाल्ट को द टर्मिनेटर "The Terminator" के नाम से भी जाना जाता है। LVMH के पास 70 से अधिक लग्जरी ब्रांड्स हैं जिनमें Christian Dior, Sephora, Givenchy, Louis Vuitton, Hennessy, Fendi, Moët & Chandon, Winery Chaumet और Veuve Clicquot शामिल हैं। बर्नार्ड अर्नाल्ट की राशि मीन pisces है। 

3. मार्क ज़ुकरबर्ग Mark Zuckerberg 

मार्क ज़ुकरबर्ग फेसबुक के फाउंडर और सीईओ Founder and CEO of Facebook हैं। ज़ुकरबर्ग ने पूरी दुनिया का परिचय सोशल मीडिया साइट्स से करवाया और आज शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति होगा जो फेसबुक का नाम नहीं जानता होगा। ज़ुकरबर्ग ने बहुत छोटी उम्र में ही अपने नाम अरबपति billionaire बनने का खिताब किया। मार्क ज़ुकरबर्ग की राशि वृषभ taurus है। 

4. वारेन बफेट Warren Buffett

दुनिया के सबसे सफल निवेशकों  में से एक वारेन बफेट को शेयर बाजार का मास्टर master of share market कहा जाता है। उनके द्वारा बताई गई इन्वेस्टिंग टिप्स को लोग आज भी फॉलो करते हैं। वारेन बफेट की राशि कन्या virgo है।

5. जेफ बेजोस Jeff Bezos 

जेफ बेजोस एक उद्यमी, निवेशक और व्यापारी हैं। जेफ बेजोस दुनिया की टॉप कंपनी एमेजॉन Amazon के फाउंडर हैं। इतना ही नहीं जेफ बेजोस ने 2004 में ब्लू ओरिजिन नाम से एक एयरोस्पेस फर्म Blue Origin Aerospace company की भी शुरुआत की थी। जेफ बेजोस की राशि मकर capricorn है।

6. बिल गेट्स Bill Gates 

दुनिया के अरबपतियों का नाम लिया जाए और उसमें बिल गेट्स का नाम शामिल न हो, ऐसा तो हो ही नहीं सकता। माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स वृश्चिक Scorpio राशि के हैं।

इन अरबतियों के अलावा सर्गी ब्रिन Sergey Brin, लैरी पेज Larry Page, लैरी एलिसन Larry Ellison और स्टीव बाल्मर Steve Ballmer का नाम दुनिया के टॉप 10 अरबपतियों की सूची में शामिल हैं। अल्फाबेट Alphabet के को-फाउंडर सर्गी ब्रिन सिंह leo राशि के हैं वहीं लैरी पेज मेष aries राशि के हैं। आपको बता दें कि लैरी पेज और सर्गी ब्रिन ने मिलकर गूगल Google की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट Alphabet बनाई थी।