पूरे यूरोप में रूसी चैनलों पर YouTube ने लगाई रोक

Share Us

724
पूरे यूरोप में रूसी चैनलों पर YouTube ने लगाई रोक
02 Mar 2022
6 min read

News Synopsis

दुनिया world का सबसे बड़ा वीडियो-शेयरिंग प्लेटफॉर्म video-sharing platforms यूट्यूब YouTube ने पूरे यूरोप में रूसी चैनल Russian channels आरटी और स्पुतनिक RT and Sputnik पर पाबंदी लगा दी है। यूट्यूब YouTube ने मंगलवार को बताया कि उसने यूक्रेन में चल रहे संघर्ष को देखते हुए रूसी चैनलों को ब्लॉक block कर दिया है। जबकि, यूरोपीय संघ EU ने रूस द्वारा अपने पड़ोसी यूक्रेन पर हमले के जवाब में रूसी मीडिया आउटलेट Russian media outlets आरटी और स्पुतनिक पर प्रतिबंध लगाने की घोषणा की थी। रॉयटर्स के अनुसार, रूस के यूक्रेन Ukraine में किए गए हमले के चलते YouTube पूरे यूरोप में रूसी समर्थित मीडिया आउटलेट RT (जिसे पहले रूस टुडे कहा जाता था) और स्पुतनिक से जुड़े चैनलों को तुरंत प्रभाव से ब्लॉक कर दिया गया है। YouTube के एक प्रवक्ता ने एक बयान जारी कर कहा है कि, हमारे सिस्टम को पूरी तरह से ठीक होने में समय लगेगा। हमारी टीमें तेजी से कार्रवाई करने के लिए 24 घंटे स्थिति की निगरानी कर रही हैं। यह कदम YouTube का RT के आधिकारिक चैनल पर मॉनेटाइजेशन monetization को रोकने के कदमों की घोषणा के बाद आया है।