यशवंत सिन्हा को विपक्ष ने बनाया राष्ट्रपति उम्मीदवार, बेटे जयंत ने कही बड़ी बात

Share Us

338
यशवंत सिन्हा को विपक्ष ने बनाया राष्ट्रपति उम्मीदवार, बेटे जयंत ने कही बड़ी बात
22 Jun 2022
min read

News Synopsis

संयुक्त विपक्ष Joint Opposition ने राष्ट्रपति चुनाव Presidential Election के लिए यशवंत सिन्हा Yashwant Sinha को उम्मीदवार Candidate घोषित कर दिया है। इसको लेकर उनके बेटे और भाजपा सांसद जयंत सिन्हा Son and BJP MP Jayant Sinha ने कहा है कि वह भाजपा सदस्य के रूप में अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों Constitutional Responsibilities का निर्वहन करेंगे और लोगों से उन्हें उनके 'बेटे' के रूप में न देखने और चुनाव को पारिवारिक मुद्दा Family Issue ना बनाने का आग्रह किया।

ट्विटर पर एक पोस्ट किए गए एक संदेश में झारखंड के हजारीबाग के सांसद जयंत सिन्हा ने कहा कि उन्हें कई लोगों के फोन आ रहे हैं । उन्होंने कहा कि, मैं आप सभी से अनुरोध करूंगा कि मुझे एक बेटे के रूप में न देखें और इसे पारिवारिक मामला ना बनाएं। मैं एक भाजपा कार्यकर्ता और हजारीबाग Hazaribagh of Jharkhand से सांसद हूं। मैं अपनी संवैधानिक जिम्मेदारियों को पूरी तरह समझता हूं और उनका निर्वहन करूंगा।

सभी निर्वाचित सांसद और विधायक MP and MLA, राष्ट्रपति चुनाव के लिए निर्वाचक मंडल के सदस्य हैं। 84 वर्षीय यशवंत सिन्हा पहले भाजपा के वरिष्ठ नेता थे और पार्टी से दरकिनार किए जाने से पहले उन्हें महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां Important Responsibilities दी गई थीं। साल 2018 में उन्होंने पार्टी को छोड़ दिया था।

भाजपा ने 2014 के लोकसभा चुनाव में जयंत सिन्हा को हजारीबाग से मैदान में उतारा था। जीत के बाद उन्हें केंद्रीय मंत्री Union Minister बनाया गया था। जबकि जयंत सिन्हा 2019 में फिर से सांसद चुने गए लेकिन वे मंत्री नहीं बन पाए।