Xiaomi MIJIA वॉशिंग मशीन नए फीचर्स के साथ लांच

News Synopsis
टेक दुनिया Tech World की बड़ी कंपनी शाओमी Xiaomi चीन China में कई साइज में वॉशिंग मशीन Washing Machine लांच की हैं। अब कंपनी ने ‘MIJIA पल्सेटर वॉशिंग मशीन' MIJIA Pulsator Washing Machine का नया वर्जन New Version उतारा है। शाओमी ने दिसंबर में ‘MIJIA पल्सेटर वॉशिंग मशीन' का एक्सक्लूसिव एडिशन Exclusive Edition लांच किया था। यह 10 किलो कैपिसिटी Capacity की वॉशिंग मशीन थी। इस बार इसे 8 किलोग्राम कैपिसिटी के साथ पेश किया गया है। ‘MIJIA पल्सेटर वॉशिंग मशीन' के नए वर्जन में स्मार्ट वेट परसेप्शन Smart Wet Perception के अलावा 10 तरह के वॉशिंग मोड्स Washing Modes और पानी के लेवल को एडजस्ट करने के लिए 8 लेवल भी दिए गए हैं। ‘MIJIA पल्सेटर वॉशिंग मशीन' में चार ब्लेड वाली पल्सेटिंग मोटर Pulsating Motor लगी मिलती है। यह कपड़ों की देखभाल करते हुए उनके दाग-धब्बों को धोने में मदद करती है। यह कपड़ों के वजन का पता लगा सकती है, साथ ही उन्हें धोने में कितना पानी लगेगा, यह भी अनुमान लगा सकती है। किसी भी तरह के दुरुपयोग Misuse को रोकने के लिए इस वॉशिंग मशीन में सेफ्टी चाइल्ड लॉक Safety Child Lock भी साथ में दिया गया है।