Xiaomi ने चीन में नई Redmi Turbo 5 सीरीज़ लॉन्च किया

Share Us

36
Xiaomi ने चीन में नई Redmi Turbo 5 सीरीज़ लॉन्च किया
31 Jan 2026
8 min read

News Synopsis

Redmi Turbo 5 सीरीज चीन में लॉन्च हो गई है। इस सीरीज के दो स्मार्टफोन Redmi Turbo 5 और Redmi Turbo 5 Max मार्केट में उतारा गया है। Redmi Turbo 5 Max को कंपनी ने चार कलर ऑप्शन और Redmi Turbo 5 को तीन कलर ऑप्शन में लॉन्च किया गया है। Redmi Turbo 5 Max के प्रमुख फीचर्स की बात करें तो इसमें 9000mAh की बैटरी और MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिया गया है। इस फोन में 16GB तक की रैम और 512GB तक के स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा गया है।

Redmi Turbo 5 सीरीज की कीमत

Redmi Turbo 5 स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट चीन में 12GB की रैम और 256GB स्टोरेज के साथ CNY 2,299 (करीब 30,000 रुपये) में पेश किया गया है। इसके साथ ही कंपनी ने दो और मॉडल 12GB+512GB और 16GB+256GB को CNY 2,599 (करीब 34,000 रुपये) में लॉन्च किया है। इस फोन का टॉप मॉडल 16GB की रैम और 512GB की स्टोरेज के साथ CNY 2,899 (करीब 38,000 रुपये) में पेश किया है। यह फोन Auspicious Cloud White, Shadow Black और Shallow Sea Blue कलर ऑप्शन में उपलब्ध है।

Redmi Turbo 5 Max स्मार्टफोन का बेस वेरिएंट 12GB+256GB के साथ आता है, जिसकी कीमत CNY 2,499 (करीब 33,000 रुपये) है। फोन का दूसरा वेरिएंट 16GB+256GB के साथ CNY 2,799 (करीब 37,000 रुपये) में आता है। इस फोन का तीसरा वेरिएंट 12GB रैम और 512GB स्टोरेज के साथ CNY 2999 (करीब 40,000 रुपये) में आता है। टॉप वेरिएंट को 16GB की रैम और 512GB की स्टोरेज के साथ CNY 3,299 (करीब 44,000 रुपये) में लाया गया है। यह फोन Auspicious Cloud White, Sea Breeze Blue, Shadow Black और Sun Orange कलर में लॉन्च किया गया है।

Redmi Turbo 5 सीरीज की खूबियां

Redmi Turbo 5 और Turbo 5 Max डुअल सिम सपोर्ट के साथ आते हैं, जो एंड्रॉयड 16 पर आधारित शाओमी के लेटेस्ट HyperOS 3 पर रन करते हैं। Redmi Turbo 5 की बात करें तो इसमें 6.59-इंच (1,268x2,756 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जिसका रिफ्रेश रेट 120Hz तक, टच सैंपलिंग 480Hz तक और पीक ब्राइटनेस 3500 निट्स की है। इस फोन की डिस्प्ले Wet Hand Touch 2.0 सपोर्ट करती है। बात करें Turbo 5 Max की तो इसमें 6.83-इंच (1,280x2,772 पिक्सल) AMOLED डिस्प्ले दिया गया है। इस डिस्प्ले के फीचर्स स्टेंडर्ड टर्बो जैसे ही हैं।

Redmi Turbo 5 Max में ऑक्टा कोर 3nm MediaTek Dimensity 9500s चिपसेट दिया गया है। यह प्रोसेसर 3.73GHz की स्पीड पर क्लॉक है। वहीं Turbo 5 को 4nm MediaTek Dimensity 8500 Ultra चिप के साथ लाया गया है, जिसकी स्पीड 3.4GHz पर क्लॉक है। दोनों ही फोन 16GB तक की LPDDR5x Ultra RAM और 512GB के UFS 4.1 स्टोरेज के साथ मार्केट में उतारा गया है। दोनों फोन में IP66 + IP68 + IP69 + IP69K रेटिंग मिलती है।

फोटोग्राफी की बात करें तो Redmi Turbo 5 सीरीज में डुअल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है। दोनों फोन में 8-मेगापिक्सल (f/2.2) का अल्ट्रावाइड कैमरा मिलता है। बात करें प्राइमरी कैमरा सेंसर की तो Turbo 5 Max में 50-मेगापिक्सल (f/1.5) Light Hunter 600 लेंस दिया गया है। वहीं Turbo 5 में 50-मेगापिक्सल (f/1.5) Sony IMX882 मेन शूटर दिया गया है। दोनों फोन में 20-मेगापिक्सल (f/2.2) फ्रंट फेसिंग कैमरा दिया गया है।

Redmi Turbo 5 Max स्मार्टफोन में 9,000mAh की बैटरी और Turbo 5 में 7,560mAh की बैटरी दी गई है। रेडमी के दोनों फोन 100W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और 27W रिवर्स वायर्ड चार्जिंग मिलती है। दोनों फोन 5G, 4G LTE, USB Type-C पोर्ट और Bluetooth 5.4 कनेक्टिविटी ऑफर करते हैं। Turbo 5 Max में Wi-Fi 7 और Turbo 5 में Wi-Fi 6 का सपोर्ट मिलता है।

TWN In-Focus