WPL 2026 मेगा ऑक्शन आज, खिलाड़ियों की लगेगी बोली
News Synopsis
महिला क्रिकेट में आज का दिन बेहद खास होने वाला है, महिला प्रीमियर लीग (WPL) 2026 के लिए खिलाड़ियों की नीलामी आज नई दिल्ली में आयोजित की जा रही है, इस सीजन की नीलामी इसलिए भी चर्चा में है, क्योंकि इस बार 277 महिला क्रिकेटरों ने अपना नाम भेजा है, लेकिन सभी टीमों के पास मिलाकर सिर्फ 73 स्लॉट ही उपलब्ध हैं, यानी लगभग हर चार रजिस्टर खिलाड़ी में से केवल एक को ही किसी टीम में जगह मिलेगी।
इसके अलावा इस ऑक्शन से पहले कई फ्रेंचाइजियों ने बड़े नामों को रिलीज कर सभी को चौंका दिया था, जिससे इस बार की बिडिंग प्रक्रिया बेहद रोमांचक होने वाली है।
किस टीम के पर्स में कितना पैसा?
ऑक्शन में सफलता काफी हद तक टीमों की उपलब्ध राशि पर निर्भर करती है, इस बार भी पांचों फ्रेंचाइजियों ने अपने-अपने पर्स में बचा हुआ फंड लेकर मैदान में उतरने की तैयारी कर ली है।
1. यूपी वॉरियर्स – 14.5 करोड़ रुपये
सबसे मजबूत पर्स यूपी वॉरियर्स के पास है।
टीम ने कई खिलाड़ियों को रिलीज कर नए सीजन के लिए लगभग आधी टीम नया बनाने का संकेत दिया है।
2. गुजरात जायंट्स – 9 करोड़ रुपये
गुजरात के पास भी पर्याप्त राशि है, और टीम इस बार पिछली गलतियों को सुधारकर मजबूत स्क्वॉड बनाना चाहेगी।
3. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) – 6.15 करोड़ रुपये
स्मृति मंधाना की कप्तानी वाली टीम के पास सीमित लेकिन संतुलित पर्स है।
RCB की मुख्य रणनीति स्मार्ट और टारगेटेड खरीद पर टिकी होगी।
4. मुंबई इंडियंस – 5.75 करोड़ रुपये
डिफेंडिंग चैंपियन मुंबई के पास ज्यादा स्लॉट नहीं हैं, लेकिन टीम कुछ खास खिलाड़ियों को जोड़कर संयोजन मजबूत करना चाहेगी।
5. दिल्ली कैपिटल्स – 5.7 करोड़ रुपये
दिल्ली कैपिटल्स के पास भी कम राशि है, और टीम को कुछ महत्वपूर्ण जगहों पर अच्छे विकल्प चाहिए होंगे।
किस टीम को भरने हैं, कितने स्लॉट?
ऑक्शन का बड़ा हिस्सा इस बात पर निर्भर करता है, कि कौन सी टीम को कितने खिलाड़ियों की जरूरत है।
1. यूपी वॉरियर्स – 17 स्लॉट (5 विदेशी अनिवार्य)
सबसे ज्यादा खाली स्थान यूपी के पास हैं।
टीम पूरी रणनीति नए खिलाड़ियों को लेकर बदलेगी।
2. गुजरात जायंट्स – 16 स्लॉट (5 विदेशी)
एक बार फिर बड़ी संख्या में खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया जाना है।
3. रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर – 14 स्लॉट (4 विदेशी)
RCB को मिडल ऑर्डर और स्पिन बॉलिंग में मजबूती की तलाश है।
4. दिल्ली कैपिटल्स – 13 स्लॉट (4 विदेशी)
दिल्ली का कोर मजबूत है, टीम केवल कुछ महत्वपूर्ण स्पॉट भरना चाहेगी।
5. मुंबई इंडियंस – 13 स्लॉट (4 विदेशी)
मुंबई के लिए यह ऑक्शन बैकअप खिलाड़ियों को जोड़ने जैसा होगा, क्योंकि मुख्य स्क्वॉड स्थिर है।
कौन-कौन सी खिलाड़ी बन सकती हैं, करोड़पति?
इस नीलामी में कई मार्की प्लेयर्स हैं, जिन पर सभी फ्रेंचाइजी की नजर टिकी हुई है, इन खिलाड़ियों के लिए टीमों के बीच बड़ी बोली देखने को मिल सकती है।
भारतीय खिलाड़ी
दीप्ति शर्मा – गेंद और बल्ले दोनों से मैच बदलने की क्षमता
रेणुका सिंह – भारत की प्रमुख पेस बॉलर
स्नेह राणा – उपयोगी ऑलराउंड विकल्प
हरलीन देओल – मजबूत मिडिल-ऑर्डर विकल्प
क्रांति गौड़, श्री चरणी – उभरती भारतीय प्रतिभाएँ
विदेशी खिलाड़ी
सोफी डिवाइन (न्यूजीलैंड) – पावर हिटर और अहम ऑलराउंडर
अमेलिया केर (न्यूजीलैंड) – शानदार लेग स्पिन और भरोसेमंद बल्लेबाजी
सोफी एक्लेस्टोन (इंग्लैंड) – दुनिया की शीर्ष स्पिनरों में शामिल
एलिसा हीली (ऑस्ट्रेलिया) – धमाकेदार खेल और कप्तानी क्षमता
मेग लैनिंग (ऑस्ट्रेलिया) – अनुभवी लीडर और स्थिर बल्लेबाज
लॉरा वोल्वार्ड्ट (दक्षिण अफ्रीका) – शानदार तकनीक और स्थिरता के लिए मशहूर
फोबे लीचफील्ड (ऑस्ट्रेलिया) – तेजी से उभरता नाम, भविष्य की स्टार
इनमें से कई खिलाड़ियों पर टीमें बड़ी रकम खर्च करने में हिचकेंगी नहीं, खासकर ऐसे समय में जब WPL दुनिया की सबसे तेजी से बढ़ती महिला टी20 लीग बन चुकी है।


