दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल

Share Us

1436
दुनिया के सबसे लोकप्रिय खेल
10 Dec 2021
7 min read

Blog Post

स्वस्थ जीवन और सफलता के लिए एक व्यक्ति को शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की आवश्यकता होती है। नियमित शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए खेल सबसे अच्छा तरीका है। स्वस्थ शरीर और स्वस्थ मस्तिष्क प्राप्त करने के लिए खेल बहुत ही महत्वपूर्ण है। साथ ही खेल के द्वारा तनाव और चिन्ता को भी दूर किया जा सकता है। खेलने से हमारा आत्मविश्वास बढ़ता है। खेल हमें आगे बढ़ना सिखाते हैं। खेल हमें जीवन में अनुशासित, धैर्यवान, समयबद्ध और विनम्र बनना सिखाते हैं। खेल हमारे जीवन में बहुत ही मह्त्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। वैसे तो पूरे विश्व में बहुत सारे खेल खेले जाते हैं पर कुछ खेल ऐसे होते हैं जिनका नशा लोगों के सर चढ़कर बोलता है।

खेलों का हमारी ज़िंदगी में बहुत ही महत्व है। खेल में भाग लेने से सबसे पहले तो हमारे स्वास्थ्य पर उत्तम प्रभाव पड़ता है। स्वस्थ रहने के अलावा, खेल में भाग लेने से हम दोस्ती और विश्वास को भी बढ़ा सकते हैं। शारीरिक गतिविधियों में शामिल होने के लिए खेल सबसे अच्छा तरीका है, जो बहुत लाभदायक है। खेल खिलाड़ियों के लिए राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर एक नाम दिलाता है। खेल सभी के व्यस्त जीवन में विशेष रुप से विद्यार्थियों के जीवन में बहुत महत्वपूर्ण है। क्योंकि इससे वो शारीरिक और मानसिक दोनों रूप से स्वस्थ रहते हैं। खेल हमें धैर्य, अनुशासन, समूह में कार्य करना और लगन से कार्य करना सिखाते हैं। जहाँ कुछ लोग अपने शरीर और मस्तिष्क को स्वस्थ रखने के लिए खेलते हैं तो वहीँ कुछ लोग अपने जीवन में एक नाम, दर्जा और अपने राष्ट्र का नाम रोशन करने के लिए खेलते हैं। खेल तो बहुत सारे होते हैं पर कुछ खेल ऐसे हैं जिनका नाम सुनते ही एक गजब की स्फूर्ति दिल और दिमाग में दौड़ने लगती है। इन खेलों के प्रति लोगों की दीवानगी एक हद को पार कर जाती है। जानते हैं ऐसे ही कुछ लोकप्रिय खेलों के बारे में।

फुटबॉल Football

फुटबॉल दुनिया का सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला खेल है। इस खेल में बॉल को पैर से ठोकर मारकर खेला जाता हैं इसीलिए इसे फुटबॉल कहा जाता है। भारत का लोकप्रिय खेल क्रिकेट भी फुटबॉल से काफी पीछे है। इस खेल में दोनों टीम अपने विपक्षी टीम के खिलाफ अधिक से अधिक गोल करने का प्रयत्न करते हैं। फीफा के अनुसार फुटबॉल एक चीनी खेल सूजु chinese game suju का ही विकसित रूप है। फुटबॉल टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं। इस खेल को इसकी सादगी की वजह से भी जाना जाता है। फुटबॉल को किंग ऑफ़ द होल वर्ल्ड भी कहा जाता है। FIFA फुटबॉल के खेल से संबंधित सर्वोच्च निकाय है। यह एक गैर लाभकारी संगठन है| यह फुटबॉल के खेल से संबंधित कई उद्देश्यों को हमेशा पूरा करने की कोशिश करता है। इनका उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल को बढ़ाना है। यह प्रयास करना है कि पूरे विश्व में इस खेल के प्रति आकर्षण बढ़े। FIFA का मुख्य कार्य जितने भी अन्तर्राष्ट्रीय टूर्नामेंट और संगठन है उनका संचालन करना और विश्व में इनका प्रसार – प्रचार करना है।

क्रिकेट Cricket

दुनिया में फुटबॉल के बाद सबसे ज्यादा खेले जाने वाले खेलों की लिस्ट में क्रिकेट दूसरे नंबर पर आता है। क्रिकेट कई देशों के खिलाड़ियों द्वारा खेला जाता है जो इसे दुनिया का दूसरा सबसे लोकप्रिय खेल बनाता है। भारत में तो इस खेल को एक देवता की तरह भी पूजा जाता है। यह 16 वीं शताब्दी में पहली बार इंग्लैंड में खेला गया था। क्रिकेट मुकाबला दो दलों या टीमों के बीच खेला जाता है। हर टीम में ग्यारह खिलाड़ी होते हैं। मैदान के केंद्र में एक आयताकार पिच होती है जहां गेंदबाजी और बल्लेबाजी की जाती है। क्रिकेट का खेल ‘ओवर’ और ‘इनिंग्स’ में विभाजित है। एक ‘ओवर’ 6 गेंदों से बना है। इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, भारत, दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान और श्रीलंका England, Australia, India, South Africa, West Indies, New Zealand, Pakistan and Sri Lanka में क्रिकेट सबसे लोकप्रिय है।

हॉकी Hockey

हॉकी बहुत ही अच्छा खेल है और हॉकी भारत का राष्ट्रीय खेल National sport है हालांकि, सभी देशों के द्वारा यह खेला जाता है। भारत इस खेल में बहुत अच्छी उपलब्धियों के माध्यम से कई बार गौरवान्वित हुआ है। भारतीय हॉकी के क्षेत्र में लगातार कई सालों तक विश्व विजेता रह चुका है। यह दो टीमों के बीच खेला जाने वाला खेल है, जिसमें दोनों टीमों में 11-11 खिलाड़ी होते हैं। इस खेल में पूरे समय खिलाड़ियों की स्थिति (गोल कीपर, दांया पीछे (राइट बैक), केन्द्रीय फॉरवर्ड (central forward) और बांया पीछे (लेफ्ट बैक)) बहुत महत्वपूर्ण होती है। सभी खिलाड़ियों का लक्ष्य अधिक अंक प्राप्त करने के लिए बॉल को दूसरी टीम के नेट पर मारना होता है। ध्यानचंद Dhyan Chand एक प्रतिभाशाली हॉकी खिलाड़ी थे, जिन्हें अभी भी हॉकी के जादूगर के रूप में बुलाया जाता है। हाल ही में Major Dhyan Chand Khel Ratna Award शुरू किये गए है जो उन्हें एक सम्मान के रूप में समर्पित है। हॉकी अन्य देशों, जैसे- हॉलैंड, जर्मनी, पाकिस्तान, ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, आदि में भी प्रसिद्ध हो गया है।

टेनिस Tennis

टेनिस खेल 2 टीमों के बीच गेंद से खेले जाने वाला एक खेल है जिसमें कुल 2 खिलाडी (एकल मुकाबला) या ४ खिलाड़ी (युगल) होते हैं। सबसे पहले टेबल टेनिस की शुरुआत इंग्लैंड में हुई। अब यह खेल अत्यंत लोकप्रिय हो चुका है और संसार के बहुत सारे देशों में खेला जाता है। टेबल टेनिस लाखों लोगों द्वारा खेला जाता है। टेनिस वर्तमान में एक ओलंपिक खेल है। टेनिस विश्व का एक प्रसिद्ध खेल है। Outdoor में लॉन टेनिस जबकि Indoor में Table Tennis खेला जाता है। भारत में टेनिस का नाम सानिया मिर्ज़ा और लिएंडर पेस sania mirza and leander paesसे शुरू होता है। इसके अलावा रोजर फेडरर, सेरेना विलियम्स, राफेल नडाल Roger Federer, Serena Williams, Rafael Nadal टेनिस की विश्व प्रसिद्ध हस्तियां हैं।

वॉलीबॉल Volleyball

वॉलीबॉल के मैच में एक बारी में एक टीम की ओर से से छह खिलाड़ी खेलते हैं। टॉस के लिए सिक्का उछाला जाता है और पहले सर्व कौन करेगा इसका फैसला किया जाता है। वॉलीबॉल (Volleyball) उन्नीसवीं शताब्दी में अमेरिकी मूल का एक खेल है। वॉलीबॉल का जन्म भले ही अमेरिका में हुआ, लेकिन यह भारत में भी अपनी खास पहचान बना चुका है। अब यह खेल दुनिया भर में लोकप्रिय हो गया है। वॉलीबॉल का इतना लोकप्रिय होने का कारण इसकी बहुत कम लागत है। यह खेल एशियन गेम्स और कॉमनवेल्थ गेम्स, अंतरराष्ट्रीय खेलों के साथ-साथ ओलिंपिक खेलों और पैन अमेरिकन खेलों का हिस्सा है। वॉलीबॉल कोर्ट 18 मीटर लंबा और 9 मीटर चौड़ा होता है। कोर्ट की सभी लाइन 5 सेंटीमीटर चौड़ी होती हैं। कोर्ट के चारों ओर की बाउंड्री की लाइन पांच सेंटीमीटर चौड़ी होती है।