श्रीलंका की मदद करेगा विश्व बैंक, देगा 70 करोड़ डॉलर

Share Us

366
श्रीलंका की मदद करेगा विश्व बैंक, देगा 70 करोड़ डॉलर
31 May 2022
8 min read

News Synopsis

मौजूदा वक्त में भारत India का पड़ोसी देश श्रीलंका Sri Lanka अपने अब तक के सबसे बुरे दौर से गुजर रहा  है। अब आर्थिक रूप से Economically बदहाल हो चुके श्रीलंका की मदद के लिए विश्व बैंक World Bank आगे आया है। खबरों के मुताबिक वर्ल्ड बैंक श्रीलंका को 70 करोड़ डॉलर की मदद मुहैया कराएगा। अपना विदेशी मुद्रा भंडार Forex Reserves लगभग खत्म होने के कारण श्रीलंका जरूरी सामानों का आयात नहीं कर पा रहा है, जिसके चलते देश में लोग खाने-पीने की चीजों के लिए भी मोहताज हैं। यही नहीं देश में पेट्रोल-डीजल Petrol-Diesel की भारी किल्लत है, तो बिजली कटौती Power Cut भी अपने चरम पर है। अब विश्व बैंक की ओर से आर्थिक संकट को झेल रहे श्रीलंका के लिए राहत भरी खबर आई है।

विश्व बैंक ने श्रीलंका को 70 करोड़ डॉलर यानी 5 हजार 427 करोड़ रुपए की रकम देने की मंशा जाहिर की है। गौर करने वाली बात ये है कि देश ने आईएमएफ IMF से राहत पैकेज Relief Package देने का अनुरोध भी किया है और उसने सकारात्मक संकेत positive sign दिए हैं। रिपोर्ट में श्रीलंका के समाचार पोर्टल कोलंबो गजट Colombo Gazette के हवाले से बताया है कि विश्व बैंक के श्रीलंका प्रमुख चियो कांडा Chio Kanda ने पिछले हफ्ते विदेश मंत्री जी एल पेइरिस G.L. Peiris से मुलाकात के दौरान यह आश्वासन दिया था।

उन्होंने कहा था कि विश्व बैंक पहले से स्वीकृत परियोजनाओं sanctioned projects की राशि पुनर्नियोजित replanned कर जारी करेगा।