भारत का GDP ग्रोथ अनुमान World Bank ने घटाया 

Share Us

691
भारत का GDP ग्रोथ अनुमान World Bank ने घटाया 
05 Dec 2022
6 min read

News Synopsis

World Bank: प्रवासी द्वारा अपने मूल देश पैसा भेजने यानी भारत रेमिटेंस Remittance अर्जित करने में अन्य देशों के मुकाबले सबसे आगे रहा है। वर्ल्ड बैंक World Bank की एक रिपोर्ट में जानकारी देते हुए बताया गया है कि 2022 में भारत का रेमिटेंस 100 अरब डॉलर पहुंचने की उम्मीद है। पिछले साल की तुलना में यह 7.5 फीसदी बढ़कर 12 फीसदी तक पहुंच सकता है। रिपोर्ट में बताया गया है कि 2021 में 89.4 अरब डॉलर रेमिटेंस भारत आया था, जो 2022 में 100 अरब डॉलर तक पहुंच सकता है।

वहीं, भारत के बाद रेमिटेंस अर्जित करने वाले देशों में मैक्सिको, चीन China, फिलीपींस Philippines, मिस्र व पाकिस्तान Egypt and Pakistan के टॉप टेन में रहने की उम्मीद है। इसमें मैक्सिको Mexico का 60 अरब डॉलर, चीन का 51 अरब डॉलर, फिलीपींस का 38 अरब डॉलर, मिस्र का 32 अरब डॉलर और पाकिस्तान का 29 अरब डॉलर रेमिंटेंस आने की उम्मीद जताई गई है।  वर्ल्ड बैंक की रिपोर्ट में कहा गया है कि क्षेत्रीय स्तर पर दक्षिण एशिया South Asia में रेमिटेंस इस साल करीब 3.5 प्रतिशत बढ़कर 163 अरब डॉलर पहुंच गया है।

हालांकि, सभी देशों के बीची बड़ी असमानता है। प्रवासी कामगारों द्वारा भारत को भेजी जाने वाली रकम में 12 फीसदी की बढ़ोतरी का अनुमान है, वहीं नेपाल  Nepal के रेमिटेंस में केवल चार प्रतिशत की बढ़ोतरी हो रही है। इसके अलावा श्रीलंका Sri Lanka, पाकिस्तान और बांग्लादेश Pakistan and Bangladesh में लगभग 10 प्रतिशत की गिरावट की आशंका है।

 

14 Apr 2022

LAST UPDATED

 

वित्त वर्ष 2023 के लिए भारत के GDP ग्रोथ अनुमान को वर्ल्ड बैंक ने घटाकर 8 फीसदी कर दिया है, जो कि इससे पहले 8.7 फीसदी था। वर्ल्ड बैंक World Bank ने भारत समेत पूरे दक्षिण एशियाई इलाके South Asian region का जीडीपी ग्रोथ अनुमान GDP Growth Forecast घटा दिया है। वर्ल्ड बैंक ने इसको लेकर कहा है कि यूक्रेन संकट Ukraine crisis से सप्लाई के मोर्चे पर आई दिक्कतें और बढ़ती महंगाई rising inflation के चलते दक्षिण एशियाई देशों की आर्थिक ग्रोथ economic growth पर नकारात्मक असर पड़ेगा।

विश्व बैंक ने वित्त वर्ष 2023 के लिए भारत के GDP ग्रोथ अनुमान को कम करके 8 फीसदी कर दिया है। जबकि उसने पूरे दक्षिण एशियाई इलाके का GDP ग्रोथ इस दौरान 6.6 फीसदी रहने की संभावना जताई है। जो इससे पहले 7.6% थी। वर्ल्ड बैंक ने दक्षिण एशियाई इलाके में अफगानिस्तान Afghanistan को शामिल नहीं किया है। वर्ल्ड बैंक ने कहा कि भारत में महामारी और महंगाई के दबाव के चलते लेबर मॉर्केट labour market में रिकवरी अधूरी रहने का अनुमान है, जिसके चलते परिवारों की खपत सीमित रहेगी।