Wonder Women Review : दिल को छू लेगी गर्भवती महिलाओं की फिल्म 'वंडर वूमेन

Share Us

596
Wonder Women Review : दिल को छू लेगी गर्भवती महिलाओं की फिल्म 'वंडर वूमेन
19 Nov 2022
min read

News Synopsis

Wonder Women: वैसे तो दुनियां भर में महिलाओं Womens और उनके संघर्ष को लेकर कई फिल्में बनाई गईं हैं। वहीं इस तरह की हर फिल्म में हमें हर बार महिला का एक अलग ही रूप देखने को मिला है, लेकिन अब सोनी लिव जिस नयी फिल्म New Movie को लेकर आया है उसमें महिला नहीं बल्कि कई सारी महिलाओं को दिखाया गया है उनके जिस रूप को इस फिल्म में दिखाया गया है वो आज हर किसी का दिल छू रहा है और इसका नाम है वंडर वूमेन Wonder Woman ,जो अब रिलीज़ हो चुकी है।

दरअसल इस फिल्म में अलग अलग जगह से आई कई गर्भवती महिलाओं Pregnant Women को एक छत के नीचे रखा गया जहाँ से उन्होंने अपने जीवन के एक नए सफर की शुरुआत की। फिल्म में मुख्य किरदारों में निथ्या मेनन Nithya Menen,पार्वती थिरुवोथु Parvathy Thiruvothu, पद्मप्रिया जानकीरमन Padmapriya Janakiraman, सयोनारा फिलिप Sayonara Philip, अर्चना पद्मिनी Archana Padmini , अमृता सुभाष Amrita Subhash नज़र आ रही हैं फिल्म निर्देशन अंजलि मेनन Anjali Menon ने किया है, जो 4 साल बाद निर्देशक के रूप में लौटी हैं।

वहीं अगर इस फिल्म की कहानी की बात करें तो, इस फिल्म की कहानी बाकी फिल्मों से बिलकुल हटकर है। इस फिल्म में सारा फोकस महिलाओं पर ही रखा गया है और वो भी उनपर जो माँ बनने वाली है , कहानी इन्ही महिलाओं के बीच एक नया रिश्ता बनने की है कि कैसे अलग अलग जगहों से आई ये महिलाएं एक छत के नीचे बहुत कुछ नया सीखती हैं ख़ास तौर पर जीवन से निपटने के तरीके, वहीँ गर्भावस्था और उनकी नई दोस्ती उन्हें एक साथ बढ़ने के लिए प्रेरित करती है।

वहीं रिव्यू की बात करें तो फिल्म में अलग अलग जगहों और अलग-अलग माहौल से आई इन महिलाओं के बीच एक रिश्ता और जीवन से निपटने के तरिके को बखूबी दिखती है। ख़ास बात ये है कि इसकी कहानी इतनी दमदार है कि ये हर किसी के दिल को छू लेने वाली है । फिल्म में सभी अदाकारों ने तो अपने अभिनय का शानदार प्रदर्शन Great Performances किया है।

बल्कि इसका स्क्रीनप्ले और कहानी Wonder Woman Screenplay & Story,डायलॉग Wonder Woman Dialogue हर चीज़ बहुत ही खूब है।  इसमें कई इतने भावुक सीन रखे गए हैं जो आपकी आँखों को ज़रूर नम कर देंगे।