महिलाओं ने संभाली वाहन की स्टेयरिंग तो सड़क पर कम हुईं मौतें

News Synopsis
अब भारतीय महिलाएं Indian Women रसोई Kitchen ही नहीं, ड्राइविंग Driving में अपना हुनर दिखा रही हैं। दिल्ली की सड़कों पर महिलाओं ने स्टीयरिंग Steering संभाला तो उनसे होने वाली चूक पुरुषों Men की तुलना में नगण्य हैं। सड़कों पर 2021 में हुए हादसों में मौत Accidental Deaths के लिए पुरुषों की तुलना में महज एक फीसदी महिलाएं जिम्मेदार हैं। सड़क दुर्घटनाओं Road Accidents में हुई मौत पर जारी दिल्ली सरकार की रिपोर्ट में यह खुलासा हुआ है।
दिल्ली में पिछले साल दुर्घटनाओं में हुई मौतों के लिए महिलाओं की अपेक्षा पुरुष कई गुना अधिक जिम्मेदार निकले हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि वाहन चलाते समय महिलाएं ज्यादा सतर्क More Alert रहती हैं। अमूमन, वह देर रात ड्राइविंग सीट Driving Seats पर नहीं होती हैं। इसके अलावा वाहन चलाने के मामले में अभी भी लैंगिक असमानता Gender Inequality है। इनका मिला-जुला असर रिपोर्ट में बताया गया है। दिल्ली में 2021 में कुल 1,238 मौतें हुई। इनमें पुरुषों की संख्या महिलाओं से करीब 98 फीसदी अधिक है। इस दौरान 420 पुरुष दोपहिया चालकों सहित आठ महिलाओं ने भी जान गंवाई है।
सड़कों पर पैदल चलते हुए हादसों का शिकार होने पर 71 महिलाओं की मौत हुई। दोपहिया वाहनों two wheelers की पिछली सीट की सवारी भी महिलाओं पर भारी पड़ी। इस वजह से 37 लोगों की मौत हो गई, जबकि ऑटो रिक्शा auto rickshaw पर सवार 6 महिलाओं की भी इस दौरान मौत हुई।