जहाँ मोम की तरह पिघल सकते हैं टायर
675

04 Oct 2021
4 min read
News Synopsis
क्या आपको पता है दुनिया की वो गर्म जगहें कौन सी हैं जहाँ टायर भी मोम की तरह पिघल सकते हैं। ये तो सब जानते हैं कि पृथ्वी पर तापमान दिन व दिन बढ़ता जा रहा है और बारिश कम हो रही है। जिस वजह से वैज्ञानिक भी बहुत परेशान हैं। दुनिया की गर्म जगहों में डैथ वैली का नाम भी आता है जो कि कैलिफोर्निआ में स्थित है। यह एक रेगिस्तान है। दूसरा है चीन में फ्लेमिंग माउंटेन। इसी तरह क्वींसलैंड जोकि ऑस्ट्रेलिया में है। ऑस्ट्रेलिया को दुनिया का सबसे शुष्क महाद्वीप माना जाता है। दश्त-ए-लूट जोकि ईरान में है यह दुनिया की सबसे गर्म जगह मानी जाती है। यहाँ इतनी गर्मी पड़ती है कि कोई भी जीव-जन्तु यहाँ नहीं रह सकता है। यहाँ का तापमान 70 डिग्री तक भी पहुँच जाता है।