Humanoid Robots क्या हैं? जानें इनकी खास बात

Share Us

4241
Humanoid Robots क्या हैं? जानें इनकी खास बात
09 Dec 2021
8 min read

Blog Post

Humanoid Robots आज की दुनिया का सबसे चर्चित आविष्कार है। अगर आपके मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर ह्यूमनॉइड रोबोट्स होते क्या हैं, तो आज हम इसके बारे में आपको पूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

Humanoid Robots आज की दुनिया का सबसे चर्चित आविष्कार है। अगर आपके मन में सवाल उठ रहा है कि आखिर ह्यूमनॉइड रोबोट्स होते क्या हैं, तो आज हम इसके बारे में आपको पूर्ण जानकारी देने वाले हैं।

दरअसल ह्यूमनॉइड रोबोट्स, टेक्नोलॉजी Technology की दिशा में एक ऐसा कदम है, जो इंसान को टक्कर देता है, यह रोबोट मनुष्य की तरह होते हैं। उनके हाव-भाव, उनके देखने का तरीका, इनकी अभिव्यक्ति बिल्कुल मनुष्य की तरह होती है और इसीलिए इन्हें ह्यूमनॉइड रोबोट कहा जाता है। 

यह रोबोट इंसानों की तरह होते हैं और आने वाले भविष्य में ऐसा माना जा रहा है कि यह रोबोट इंसानों के हर काम को करने में सक्षम हो जाएंगे। इसके अलावा कई विशेषज्ञ मानते हैं कि ऐसे रोबट देखने और काम करने में तो इंसान की तरह होंगे ही, बल्कि इनमें इंसानों की तरह एहसास Emotions भी होंगे।

कल्पना से सच्चाई बन गए यह रोबोट्स

कई दशकों पहले इस बात का किसी ने अनुमान नहीं लगाया होगा कि, इस तरह के रोबोट Robot उन्हें सच्चाई में देखने को मिल सकते हैं। ऐसी कई फिल्में देखी जा चुकी हैं, जिनमें रोबोट का इस्तेमाल किया गया है और यह देखकर लोगों में उसके प्रति काफी उत्साह भी पैदा हुआ, लेकिन सभी लोग इसकी कल्पना किया करते थे कि कब यह सच्चाई में तब्दील हो पाएगा। 

जिस तरह तकनीक ने कई आविष्कार किए हैं, अब इंसान की तरह दिखने वाला रोबोट भी हकीकत बन चुका है। जिसे दुनिया का सबसे एडवांस ह्यूमनॉइड रोबोट कहा जा रहा है। 

फिलहाल इन ह्यूमनॉइड रोबोट का नाम ‘अमेका’ ‘Ameca’ रखा गया है, जो ब्रिटिश लैब में बनाए गए हैं।

कहाँ बनाया गया है यह रोबोट

लंदन London के कॉर्नवाल Cornwall स्थित इंजीनियर आर्ट्स Engineer Arts ने इस तरह के रोबोट बनाए हैं। जो यूके UK के बेहतरीन डिजाइन और ह्यूमनॉइड इंटरटेनमेंट रोबोट के निर्माता हैं। कंपनी ने इस आधुनिक रोबोट का वीडियो यूट्यूब Youtube पर दिखाया है। जिसमें यह रोबोट इंसानों की तरह कुछ गतिविधियां करता नजर आ रहा है, जो बिल्कुल असली इंसान की तरह लगता है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस Artificial Intelligence AI  से हमें कई बार डर लग सकता है, लेकिन यह आविष्कार देख कर किसी को भी तकनीक पर गर्व महसूस होगा।

दुनिया भर से मिल रही प्रतिक्रिया

इस तरह के आविष्कार को देखकर लोग काफी खुश हैं और ढेरों प्रतिक्रिया दे रहे हैं। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म यूट्यूब पर इस वीडियो को लाखों बार देखा जा चुका है और इस पर यूजर User विभिन्न प्रकार की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कई यूजरों ने लिखा है कि यह अब तक का सबसे बेहतरीन आविष्कार है। कई लोग इसकी तुलना साल 2004 में आई एक फिल्म से कर रहे हैं। इस फिल्म का नाम आई था। 

आगे क्या है भविष्य

कंपनी ने जो वीडियो जारी किया है उसमें रोबोट आंखें-खोलने और बंद करने की प्रतिक्रिया कर रहा है, साथ ही कंधों को हिलाने और आंखें झपकाने की प्रतिक्रिया भी देखी जा सकती है। जिसे देखकर अब आश्चर्य में पड़ सकते हैं। रोबोट के हाव-भाव हूबहू इंसान की तरह लगते हैं। अगर इस तरह के रोबोट के बारे में भविष्य की बात की जाए, तो इंजीनियर आर्ट्स ने इसे लेकर कहा है कि इन्हें अभी और अच्छा बनाना बाकी है, साथ ही इनको इंसान की तरह पैदल चलवाना बड़ी चुनौती है। जिसे हम आने वाले भविष्य में जरूर पूरा करेंगे।