News In Brief Auto
News In Brief Auto

Volkswagen Tayron R Line की प्री बुकिंग शुरू, जल्‍द होगी लॉन्‍च

Share Us

38
Volkswagen Tayron R Line की प्री बुकिंग शुरू, जल्‍द होगी लॉन्‍च
05 Feb 2026
7 min read

News Synopsis

Volkswagen ने भारत में अपनी आने वाली Tayron R-Line एसयूवी के लिए प्री-बुकिंग शुरू कर दी है, इस महीने के आखिरी में लॉन्च होने वाली इस एसयूवी के साथ ही Volkswagen ने प्रीमियम तीन-रो एसयूवी सेगमेंट में एंट्री कर लिया है, अगर आप इस कार को खरीदना चाहते हैं, तो अधिकृत डीलरों के माध्यम से या Volkswagen के ऑनलाइन चैनलों के जरिए 51,000 रुपये की टोकन राशि देकर इस फ्लैगशिप सात-सीटर एसयूवी को बुक कर सकते हैं।

कार को भारत में असेंबल किया जाएगा

टायरॉन आर-लाइन को भारत में असेंबल किया जाएगा और इसे Volkswagen की नई फ्लैगशिप एसयूवी के रूप में पेश किया जाएगा, टिगुआन आर-लाइन के साथ शेयर किए गए एमक्यूबी ईवीओ प्लेटफॉर्म पर निर्मित तीन-रो वाले इस मॉडल में 2.0-लीटर टीएसआई पेट्रोल इंजन है, जो 204 हॉर्स पावर और 320 एनएम का टॉर्क जनरेट करता है, ये इंजन 7-स्पीड डीएसजी और 4मोशन ऑल-व्हील ड्राइव सिस्टम से लैस है, फॉक्सवैगन का दावा है, कि ये एसयूवी 7.3 सेकंड में 0 से 100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है, और इसकी अधिकतम गति 224 किमी प्रति घंटे है।

Volkswagen Tayron R-Line प्रीमियम लुक

अपनी खास पहचान के साथ टैरोन आर-लाइन को कई खूबियों से लैस मॉडल के रूप में पेश किया जा रहा है, जिनमें से कई को कंपनी अपने सेगमेंट में सर्वश्रेष्ठ बताती है, बाहरी तौर पर इसमें आईक्यू लाइट एचडी मैट्रिक्स हेडलाइट्स, आर-लाइन स्टाइलिंग एलिमेंट्स, 19 इंच के अलॉय व्हील्स और रोशन फ्रंट और रियर लोगो दिए गए हैं, Volkswagen का कहना है, कि ये एसयूवी प्रीमियम जर्मन डिजाइन के साथ पारंपरिक एसयूवी के बेहतरीन लुक को दिखाती है।

Volkswagen Tayron R-Line फीचर्स

केबिन में बड़ा इंटीरियर, पैनोरमिक सनरूफ और एर्गोनॉमिक फ्रंट सीटों के साथ स्पेस और आराम पर विशेष ध्यान दिया गया है, डैशबोर्ड में 15 इंच का इंफोटेनमेंट टचस्क्रीन, 10.25 इंच का डिजिटल कॉकपिट और एआर हेड-अप डिस्प्ले दिया गया है, फ्रंट सीटों में मेमोरी, वेंटिलेशन, मसाज और लम्बर सपोर्ट के साथ 12 तरह से इलेक्ट्रिक एडजस्टमेंट की सुविधा है, जबकि एम्बिएंट लाइटिंग सिस्टम में 30 रंगों के विकल्प उपलब्ध हैं, और डैशबोर्ड पर एक रोशन R इंसर्ट दिया गया है।

Volkswagen Tayron R-Line सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिहाज से टैरोन आर-लाइन में नौ एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल, हिल एसेंट और डिसेंट फंक्शन, और ड्राइवर प्रोफाइल सेलेक्शन के ज़रिए कई ड्राइव मोड दिए गए हैं, इसमें 14 असिस्टेंस फंक्शन के साथ लेवल 2 ADAS भी है, दूसरे खासियतों में इसमें 3-ज़ोन क्लाइमेट कंट्रोल सिस्टम, जेस्चर-कंट्रोल्ड टेलगेट, 700-वॉट का हरमन कार्डन ऑडियो सिस्टम, डुअल हाई-पावर USB-C पोर्ट और वायरलेस चार्जिंग शामिल हैं।

Volkswagen Tayron R-Line कलर ऑप्शन

फॉक्सवैगन टैरोन आर-लाइन को सात बाहरी रंगों में पेश करेगी, जिनमें डॉल्फिन ग्रे, ऑयस्टर सिल्वर, अल्ट्रावायलेट, सिप्रेसिनो-ग्रीन, नाइटशेड ब्लू, ग्रेनाडिला ब्लैक और ओरिक्स व्हाइट मदर-ऑफ-पर्ल शामिल हैं, इस लॉन्च के साथ कंपनी का टारगेट भारत के प्रीमियम एसयूवी बाजार में ताइगुन, वर्टस और टिगुआन आर-लाइन जैसे मॉडलों के साथ अपनी उपस्थिति को मजबूत करना है।