News In Brief Auto
News In Brief Auto

VinFast ने भारत में VF MPV 7 लॉन्च किया

Share Us

44
VinFast ने भारत में VF MPV 7 लॉन्च किया
15 Apr 2026
6 min read

News Synopsis

वियतनाम की ऑटो कंपनी VinFast ने भारतीय बाजार में अपनी नई इलेक्ट्रिक MPV VinFast VF MPV 7 लॉन्च कर दी है, इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत ₹24.49 लाख रखी गई है, यह भारत में कंपनी की तीसरी इलेक्ट्रिक कार है, इससे पहले VinFast VF6 और VinFast VF7 को भी लॉन्च किया जा चुका है।

यह नई इलेक्ट्रिक MPV सीधे तौर पर BYD eMax 7 और Kia Carens Clavis EV को टक्कर देगी, वहीं इसकी तुलना बड़े सेगमेंट की गाड़ियों जैसे Toyota Innova Hycross, Toyota Innova Crysta और Maruti Suzuki Invicto से भी की जा रही है।

बैटरी और परफॉर्मेंस

VinFast VF MPV 7 में 60.13 kWh की बैटरी दी गई है, जो एक पावरफुल इलेक्ट्रिक मोटर के साथ आती है, यह मोटर लगभग 201 bhp की पावर और 280 Nm का टॉर्क देती है, कंपनी के अनुसार यह कार एक बार फुल चार्ज होने पर करीब 517 किलोमीटर तक चल सकती है।

स्पीड की बात करें तो यह MPV 0 से 100 किमी/घंटा की रफ्तार 10 सेकंड से कम समय में पकड़ सकती है, चार्जिंग के मामले में भी यह काफी तेज है, इसकी बैटरी 10% से 70% तक सिर्फ 30 मिनट में चार्ज हो जाती है।

डिजाइन और लुक

डिजाइन के मामले में यह MPV काफी मॉडर्न और प्रीमियम लगती है, इसके फ्रंट में स्लीक LED DRLs दिए गए हैं, जबकि हेडलाइट्स और कॉर्नरिंग लैंप्स को वर्टिकल स्टाइल में लगाया गया है, कार में ब्लैक्ड-आउट ग्रिल और स्पोर्टी लुक देने वाला फ्रंट डिजाइन मिलता है।

इसके अलावा इसमें बॉडी कलर ORVMs (साइड मिरर) के साथ टर्न इंडिकेटर, 19-इंच के अलॉय व्हील्स और पुल-टाइप डोर हैंडल्स दिए गए हैं, पीछे की तरफ कनेक्टेड LED टेललाइट्स और VF MPV 7 बैजिंग दी गई है, जो इसे और आकर्षक बनाती है।

इस MPV की लंबाई 4,740 mm, चौड़ाई 1,872 mm और ऊंचाई 1,734 mm है. इसका व्हीलबेस 2,840 mm है, जिससे अंदर बैठने की जगह काफी अच्छी मिलती है, बूट स्पेस 126 लीटर है, जिसे सीट फोल्ड करके 1,240 लीटर तक बढ़ाया जा सकता है।

इंटीरियर और फीचर्स

VinFast VF MPV 7 का इंटीरियर काफी प्रीमियम और फ्यूचरिस्टिक है, इसमें ब्लैक और ब्राउन ड्यूल-टोन या ऑल-ब्लैक इंटीरियर ऑप्शन मिलता है, स्टीयरिंग व्हील D-कट डिजाइन में आता है, और इसे एडजस्ट किया जा सकता है, इस कार की खास बात यह है, कि इसमें अलग से इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर नहीं दिया गया है, ड्राइवर को सारी जानकारी 10.1-इंच के टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम पर मिलती है, जिसमें वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay सपोर्ट है, AC कंट्रोल भी इसी स्क्रीन में दिए गए हैं, यानी फिजिकल बटन नहीं मिलते।

फीचर्स की बात करें तो इसमें VIVI AI असिस्टेंट, रियर AC वेंट्स, 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम, वायरलेस कनेक्टिविटी, 3 ड्राइविंग मोड (Eco, Normal, Sport), रीजेनेरेटिव ब्रेकिंग, TPMS, ऑटो क्लाइमेट कंट्रोल, PM 2.5 एयर फिल्टर और थिएटर-स्टाइल सीटिंग जैसे कई आधुनिक फीचर्स दिए गए हैं।

कंपनी के ऑफर

VinFast इस MPV के साथ कई शानदार ऑफर भी दे रही है, इसमें 3 साल की फ्री मेंटेनेंस, 7 साल की वाहन वारंटी, 10 साल की बैटरी वारंटी, 7 साल की रोडसाइड असिस्टेंस और 31 मार्च 2029 तक फ्री चार्जिंग शामिल है, इसके अलावा 75% तक बायबैक वैल्यू और ICE गाड़ी से EV में शिफ्ट होने पर खास बेनिफिट भी दिए जा रहे हैं।

कितनी है, कीमत

निर्माता की ओर से इस एमपीवी को भारत में 24.49 लाख रुपये की एक्‍स शोरूम कीमत पर लॉन्‍च किया गया है। इसके साथ ही 31 मार्च 2029 तक फ्री चार्जिंग भी दी जा रही है।

किनसे होगा मुकाबला

विनफास्‍ट की ओर से सात सीटों वाली नई एमपीवी को लॉन्‍च किया जाएगा। जिसके बाद इसका मुकाबला Kia Carens Clavis EV के साथ होगा।