दिग्गज महिला क्रिकेटर मिताली राज का हुआ सम्मान

Share Us

606
दिग्गज महिला क्रिकेटर मिताली राज का हुआ सम्मान
02 Apr 2022
6 min read

News Synopsis

देश की मशहूर महिला क्रिकेटर Female Cricketer मिताली राज Mithali Raj को इंडिया बिजनेस लीडर अवॉर्ड्स India Business Leader Awards (IBLA) में सम्मानित किया गया। मिताली राज भारतीय महिला क्रिकेट टीम  Indian Women's Cricket Team में एक अलग पहचान रखती हैं। निश्चित रूप से भारत की सबसे महान महिला क्रिकेट आइकन, मिताली दोराई राज का दो दशकों से ज्यादा का अंतर्राष्ट्रीय कैरियर  International Career रहा है, जिसमें उन्होंने कई मुकाम हासिल किए हैं। जोधपुर Jodhpur की रहने वाली 39 साल की मितालीराज महिला क्रिकेट में भारत को विश्व पटल World Table पर ला खड़ा किया। शीर्ष क्रम पर बल्लेबाजी करने में उनकी मजबूती ऐसी है कि उन्होंने कई क्रिकेटरों को प्रेरित किया है, जिनमें से कुछ अब भारतीय टीम का हिस्सा भी हैं। मिताली 7,805 रन के साथ वनडे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाली भारतीय खिलाड़ी हैं। वह टेस्ट क्रिकेट Test Cricket में शतक और दोहरा शतक Centuries and Double Centuries बनाने वाली सबसे कम उम्र की महिला भी हैं। तथ्य यह है कि वह 22 साल और 274 दिनों से ज्यादा समय से भारत के लिए क्रिकेट खेल रही हैं।