Twitter के फाउंडर से जुड़े NFT की वैल्यू घटी

Share Us

680
Twitter के फाउंडर से जुड़े NFT की वैल्यू घटी
15 Apr 2022
7 min read

News Synopsis

Twitter के फाउंडर Founder से जुड़े एक नॉन-फंजिबल टोकन Non-Fungible Token की वैल्यू काफी कम हो गई है।  माइक्रो ब्लॉगिंग सर्विस Twitter के फाउंडर Founder, Jack Dorsey से जुड़े एक नॉन-फंजिबल टोकन (NFT) की वैल्यू काफी घट गई। Dorsey की ओर से किए गए पहले ट्वीट को पिछले वर्ष NFT के तौर पर 29 लाख डॉलर में बेचा गया था। इसके होल्डर Sina Estavi ने इस सप्ताह की शुरुआत में इसे दोबारा बेचने का प्रयास किया था, लेकिन इसके लिए उन्हें केवल 280 डॉलर की सबसे अधिक बिड मिली है। इससे NFT सेगमेंट Segment से जुड़े लोगों को तगड़ा झटका लगा है। इस NFT को बेचने के लिए Estavi ने पिछले सप्ताह OpenSea NFT मार्केटप्लेस पर 4.8 करोड़ डॉलर की कीमत दी थी ।

उन्होंने यह भी बताया था कि वह इससे मिलने वाली रकम का आधा हिस्सा चैरिटी ऑर्गनाइजेशन Give Directly को देंगे। जबकि, उन्हें यह देखकर हैरानी हुई कि इसके लिए केवल 7 लोगों ने बिड दी और उनमें से सबसे अधिक 280 डॉलर की थी। इससे NFT सेगमेंट को लेकर सवाल उठने लगे हैं। CoinDesk ने Estavi के हवाले से बताया, "मेरी ओर से तय की गई समय सीमा समाप्त हो गई है। मैं शायद इसे कभी नहीं बेचता।"