वी. अनंत नागेश्वरन ने कहा भारत की होगी 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था

Share Us

469
वी. अनंत नागेश्वरन ने कहा भारत की होगी 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था
02 Feb 2022
6 min read

News Synopsis

मुख्य आर्थिक सलाहकार Chief Economic Adviser (CEA) वी. अनंत नागेश्वरन V. Anantha Nageswaran का अनुमान है कि वित्त वर्ष 2025-26 या 2026-27 तक भारत 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था $5 trillion economy बनकर उभर सकता है। वित्त मंत्री Finance Minister निर्मला सीतारमण Nirmala Sitharaman द्वारा केंद्रीय बजट Union Budget 2022 पेश करने के बाद एक प्रेस कॉन्फ्रेंस Press Conference को संबोधित करते हुए सीईए वी. अनंत नागेश्वरन ने कहा कि अगर जीडीपी लगभग 8 फीसदी की दर से बढ़ती रही, तो भारत के लिए 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था संभव है। 2019 में प्रधानमंत्री Prime Minister नरेंद्र मोदी Narendra Modi ने वित्तीय वर्ष 2024-25 तक भारत को 5 ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने की कल्पना की थी। चालू वित्त वर्ष में भारतीय अर्थव्यवस्था Indian Economy के 9.2 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया जा रहा है। 31 जनवरी को संसद में पेश किए गए आर्थिक सर्वेक्षण Economic Survey 2021-22 के मुताबिक 2022-23 में जीडीपी ग्रोथ GDP Growth 8 से 8.5 फीसदी और 2023-24 में 7.1 फीसदी रहने की संभावना है।